67 के सनी देओल पर बच्चों की तरह प्यार लुटाते दिखे पापा धर्मेंद्र, यूजर्स ने बताया आदर्श बेटा
सनी देओल ने पापा धर्मेंद्र के साथ एक प्यारा वीडियो शेयर किया है। ये दोनों की ट्रिप का वीडियो है जिसमें पिता और बेटे में इस उम्र में भी गहरा प्यार और सम्मान देखा जा सकता है। सोशल मीडिया यूजर्स एक्टर को आदर्श बेटा बता रहे हैं।

सनी देओल अपने पिता एक्टर धर्मेंद्र के बेहद करीब हैं। वो अक्सर पिता के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते देखे गए हैं। अब एक्टर ने पापा को याद करते हुए एक और प्यारा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में इस उम्र में भी पिता और बेटे के बीच प्यार देखा जा सकता है। सनी अपने बूढ़े हो चुके पिता का खास ख्याल रख रहे हैं। दोनों के बीच इस खास रिश्ते को एक्टर के फैंस पसंद कर रहे हैं। गदर एक्टर को आदर्श बेटा बता रहे हैं।
पापा धर्मेंद्र के साथ वीडियो
सनी देओल इस समय बॉर्डर 2 की शूटिंग में बिजी हैं। उन्होंने पापा धर्मेंद्र के साथ एक ट्रिप का वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वो उन्हें फिल्म की शूटिंग सेट पर याद कर रहे हैं। इस वीडियो में दोनों एक्टर्स को विंटर वियर में देखा जा सकता है। धर्मेंद्र ने लॉन्ग ब्लैक ओवर कोट पहना है। वहीं सनी देओल वार्म शर्ट और टोपी में दिख रहे हैं। दोनों अपने फैंस से बात करते हैं। अंत में धर्मेंद्र बेटे सनी देओल के माथे को चूमते हुए वीडियो को एंड कर देते हैं। सनी देओल ने ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आपको शूट पर याद कर रहा हूं। आपको बहुत प्यार करता हूं पापा। हमें ऐसे ट्रिप और ज्यादा करने की जरूरत है।'
सोशल मीडिया यूजर्स ने लुटाया प्यार
इस वीडियो पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सनी देओल जैसा बेटा होना चाहिए', एक और यूजर ने लिखा इस उम्र में भी धर्मेंद्र अपने बेटे को छोटे बच्चे की तरह चूम रहे हैं', एक और यूजर ने लिखा, 'सनी पाजी आप बहुत अच्छे सेअपने पापा का ख्याल रखते हैं', एक और यूजर ने लिखा, 'कितना खूबसूरत देओल परिवार है'।
अपकमिंग्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र को साल 2023 में आई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, जया बच्चन और शबाना आजमी लीड रोल में थे। वहीं सनी देओल ने गदर 2 से धमाका किया था। अब एक्टर की अगली फिल्मों का इंतजार हो रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।