Hrithik Roshan to Reunite with Priyanka Chopra Most Anticipated Movie Krrish 4 Latest Update प्रियंका चोपड़ा की कृष 4 में हुई एंट्री, ऋतिक रोशन के साथ फिर नजर आएगी जोड़ी?, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडHrithik Roshan to Reunite with Priyanka Chopra Most Anticipated Movie Krrish 4 Latest Update

प्रियंका चोपड़ा की कृष 4 में हुई एंट्री, ऋतिक रोशन के साथ फिर नजर आएगी जोड़ी?

  • ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट्स आ रहे हैं। अब फिल्म को लेकर अपडेट है कि फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री हो सकती है।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 11 April 2025 02:41 PM
share Share
Follow Us on
प्रियंका चोपड़ा की कृष 4 में हुई एंट्री, ऋतिक रोशन के साथ फिर नजर आएगी जोड़ी?

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की आनेवाली फिल्म कृष 4 को लकेर फैंस काफी उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर ऋतिक की इस फिल्म को लेकर कई अपडेट्स फैंस को मिल रहे हैं। अब इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर अपडेट आया है। फैंस को बड़े पर्दे पर एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा के साथ ऋतिक रोशन की जोड़ी देखने को मिल सकती है। प्रियंका चोपड़ा फिल्म में प्रिया का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं।

ऋतिक संग दिखेगी प्रियंका की जोड़ी

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया, "ऋतिक और प्रियंका की जोड़ी एक सफल जोड़ी है और दोनों के बीच बेहतरीन कामकाजी संबंध हैं। प्रियंका चोपड़ा के लिए फिल्म में शामिल होना कोई बड़ी बात नहीं है क्योंकि कोई मिल गया से लेकर कृष, कृष 3 और अब कृष 4 में किरदारों की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रियंका ऋतिक रोशन की इस फ्रैंचाइज को आगे बढ़ाने के विजन से काफी प्रभावित थीं और उन्हें फिल्म के डायरेक्टर की जिम्मेदारी लेते देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।"

जारी है फिल्म का प्री-प्रोडक्शन

कृष 4 का प्री-प्रोडक्शन तेजी से चल रहा है। वहीं, ऋतिक राइटर्स की टीम और आदित्य चोपड़ा के साथ लगकर काम कर रहे हैं।ऋतिक रोशन फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी निभाएंगे। राकेश रोशन ने खुद इस बात की जानकारी फैंस को दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृष 4 की शूटिंग साल 2026 के पहले क्वार्टर में शरू हो सकती है।

23 साल बाद होगी जादू की वापसी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृष 4 में 23 साल बाद जादू की वापसी देखने को मिल सकती है। कोई मिल गया में जादू का किरदार देखने को मिला था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। जादू एक दूसरी दुनिया का प्राणी होता है जो ऋतिक के किरदार रोहित को अपनी शक्तियों से लोगों का पसंदीदा बनाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।