Jaat Box Office Collection Day 7 Sunny Deol Movie Wednesday Earning Salman Khan Sikandar Akshay Kumar Kesari Chapter 2 Jaat Box Office Day 7: एक हफ्ते ही में ही धीमी पड़ी 'जाट' की रफ्तार, अब तक कमाए इतने करोड़, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडJaat Box Office Collection Day 7 Sunny Deol Movie Wednesday Earning Salman Khan Sikandar Akshay Kumar Kesari Chapter 2

Jaat Box Office Day 7: एक हफ्ते ही में ही धीमी पड़ी 'जाट' की रफ्तार, अब तक कमाए इतने करोड़

  • सनी देओल की फिल्म 'जाट' की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। कल यानी 18 अप्रैल को अक्षय कुमार की 'केसरी 2' रिलीज होने जा रही है। ऐसे में 'जाट' के लिए तगड़ा कॉम्पिटिशन हो सकता है। 'जाट' को साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने डायरेक्ट किया है।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानThu, 17 April 2025 05:59 AM
share Share
Follow Us on
Jaat Box Office Day 7: एक हफ्ते ही में ही धीमी पड़ी 'जाट' की रफ्तार, अब तक कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की एक्शन ड्रामा फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में एक बार फिर से सनी को एक्शन करते दिखने लिए उनके फैंस बेताब थे। ऐसे में 'जाट' को क्रिटिक्स और फैंस के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। शुरुआत में भले ही बॉक्स ऑफिस पर 'जाट' की रफ्तार काफी धीमी रही, लेकिन बाद में इसने धमाल मचा दिया। आज सनी की फिल्म को रिलीज हुए सात दिन हो गए हैं। इसी बीच अब 'जाट' के बुधवार के दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं इसने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

बुधवार को 'जाट' ने की करोड़ों में कमाई

सनी देओल की फिल्म 'जाट' को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, लेकिन अब इसकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। कल यानी 18 अप्रैल को अक्षय कुमार की 'केसरी 2' रिलीज होने जा रही है। ऐसे में 'जाट' के लिए तगड़ा कॉम्पिटिशन हो सकता है। सनी देओल की फिल्म 'जाट' को साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने डायरेक्ट किया है। इसमें सनी के अलावा रेजिना कैसेंड्रा, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू जैसे एक्टर्स नजर आ रहे हैं। सनी की 'जाट' ने ओपनिंग डे पर 9.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में अब 'जाट' के बुधवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'जान' ने 7वें दिन खबर लिखने तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में अब इसका टोटल कलेक्शन 57.50 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

डे वाइज देखें 'जाट' का कलेक्शन

डे 1- 9.5 करोड़

डे 2- 7 करोड़

डे 3- 9.75 करोड़

डे 4- 14 करोड़

डे 5- 7.25 करोड़

डे 6- 6 करोड़

डे 7- 4.00 करोड़

टोटल कलेक्शन- 57.50 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ रही है 'सिकंदर', लाखों कमाने में भी छूटे पसीने

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।