Javed Akhtar First Statement After Patch Up With Kangana Ranaut says she Apologised 'उन्होंने माफी मांग ली', कंगना के साथ विवाद खत्म होने पर क्या बोले जावेद अख्तर?, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडJaved Akhtar First Statement After Patch Up With Kangana Ranaut says she Apologised

'उन्होंने माफी मांग ली', कंगना के साथ विवाद खत्म होने पर क्या बोले जावेद अख्तर?

  • जावेद अख्तर और कंगना रनौत का सालों पुराना कानूनी मामला खत्म हो गया है। खुद कंगना रनौत ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर दी। आइए जानते हैं इस मामले पर जावेद अख्तर ने क्या कहा।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 28 Feb 2025 05:35 PM
share Share
Follow Us on
'उन्होंने माफी मांग ली', कंगना के साथ विवाद खत्म होने पर क्या बोले जावेद अख्तर?

बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और गीतकार जावेद अख्तर और एक्ट्रेस कंगना रनौत के बीच सालों से चला आ रहा लीगल मामला अब खत्म हो गया है। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने खुद इस बात की जानकारी दी। वहीं, जावेद अख्तर ने भी इस मामले में बयान दिया। उन्होंने कहा कि कंगना ने माफी मांग ली और मैं अपना केस वापिस ले लूंगा और वो अपना केस वापस ले लेंगी। कंगना और जावेद अख्तर के बीच ये मामला साल 2016 में शुरू हुआ था। 

कंगना संग लीगल मामला खत्म होने पर क्या बोले जावेद अख्तर?

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट के बाहर आकर जावेद अख्तर ने कहा कि हम दोनों अपने-अपने केस वापस लेने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, "इतने सालों के बाद, मामला सुलझ गया है। उन्होंने मुझे हुई सभी असुविधाओं के लिए माफी मांग ली। मैं अपना केस वापस ले लूंगा और वो अपना केस वापस ले लेंगी।"

जावेद अख्तर से जब पूछा गया कि क्या कंगना के साथ केस खत्म होने के बाद उन्हें शांति मिली है? इसपर जावेद अख्तर ने कहा, "मैं अब कोई नई समस्या उठा लूंगा।"

साल 2016 में शुरू हुआ था विवाद

कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच ये मामला साल 2016 में शुरू हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस वक्त एक्ट्रेस और ऋतिक रोशन के बीच भी कई मामलों को लेकर विवाद चल रहा था। इस वजह से इसकी शुरुआत हुई थी। ये मामला जब काफी बढ़ गया था तो ऋतिक का फैमिली फ्रेंड होने के नाते जावेद अख्तर ने अपनी तरफ से इस विवाद को खत्म करने के लिए कंगना को अपने घर बुलाया और ऋतिक के साथ मामला खत्म करने को कहते हुए एक्टर से माफी मांगने की बात कही थी। तब कंगना ने इस मामले में कुछ भी नहीं कहा था

जावेद अख्तर ने किया था मानहानि का केस

फिर कंगना ने इस मुद्दे को साल 2020 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के वक्त उठाया था। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कई सितारों के खिलाफ बयान दिया था, इन्हीं में जावेद अख्तर का भी नाम शामिल किया था। उन्होंने कहा कि जावेद अख्तर ने उन्हें अपने घर बुलाकर धमकी दी थी। इस बयान के सामने आने के बाद से जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था। इसका जवाब देते हुए कंगना ने साल 2021 में जावेद अख्तर के खिलाफ केस दर्ज किया था। उन्होंने आरोप लगा था कि जावेद अख्तर उनपर माफी मांगने का दबाव बना रहे हैं। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।