padmini kolhapure regret not working with this superstar इस सुपरस्टार की पत्नी का किरदार निभाने वाली थीं पद्मिनी कोल्हापुरी, ऐसे टूटा साथ काम करने का सपना, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडpadmini kolhapure regret not working with this superstar

इस सुपरस्टार की पत्नी का किरदार निभाने वाली थीं पद्मिनी कोल्हापुरी, ऐसे टूटा साथ काम करने का सपना

पद्मिनी कोल्हापुरी ने अपने हाल के इंटरव्यू में बताया कि उन्हें अफसोस हैं कि उन्होंने सबसे बड़े स्टार के साथ स्क्रीन शेयर नही की। उन्हें एक फिल्म में एक्टर की पत्नी का किरदार निभाने का मौका मिला था, लेकिन बाद में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया।

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानTue, 6 May 2025 10:58 PM
share Share
Follow Us on
इस सुपरस्टार की पत्नी का किरदार निभाने वाली थीं पद्मिनी कोल्हापुरी, ऐसे टूटा साथ काम करने का सपना

बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी फिल्मों में अपने यादगार किरदारों के लिए जानी जाती हैं। प्रेम रोग की मनोरमा हो या वो सात दिन की माया, एक्ट्रेस को उनके हर किरदार में पसंद किया गया। पद्मिनी ने अपने फिल्मी करियर में उस समय के लगभग हर हीरो के साथ किया। ऋषि कपूर, मिथुन के साथ उनकी जोड़ी खूब हिट हुई। लेकिन क्या आप जानते हैं पद्मिनी इस एक सुपरस्टार के साथ कभी काम नहीं कर सकीं। वो सुपरस्टार कोई और नहीं बल्कि महानायक अमिताभ बच्चन हैं।

अमिताभ बच्चन की पत्नी का किरदार निभाने वाली थीं पद्मिनी

पद्मिनी को अमिताभ बच्चन के साथ कभी काम न कर पाने का पछतावा है। इस एक फिल्म में तो उन्हें एक्टर की पत्नी बनने का भी मौका मिला था। लेकिन ये उनका दुर्भाग्य है कि वो रोल जया बच्चन को दे दिया गया। दरअसल, हम बात कर रहे हैं यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म सिलसिला की। इस फिल्म में पहले स्मिता पाटिल, अमिताभ बच्चन और परवीन बाबी काम करने वाले थे। लेकिन बाद में पद्मिनी ने स्मिता पाटिल को रिप्लेस कर दिया। लेकिन यश चोपड़ा फिल्म की कहानी नहीं बल्कि एक्टर्स के निजी कनेक्शन भी पर्दे पर दिखाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने जो रोल पद्मिनी को दिया था, वो अमिताभ बच्चन की असली पत्नी जया बच्चन ने निभाया। अगर ऐसा नहीं हुआ होता तो पद्मिनी कोल्हापुरी ही फिल्म सिलसिला में अमिताभ बच्चन की पत्नी के किरदार में नजर आतीं।

टीवी पर कर रही हैं वापसी

वर्क फ्रंट की बात करें तो पद्मिनी को आखिरी बार अर्जुन कपूर और कृति सेनन की फिल्म पानीपत में देखा गया था। अब एक्ट्रेस 12 साल बाद टीवी पर अपनी वापसी कर रही हैं। आने वाले दिनों में एक्ट्रेस को टीवी शो चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहर में राजमाता के किरदार में देखा जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।