Shreemad Bhagwat Katha A Guide to Liberation and Spiritual Enlightenment श्रीमद् भागवत कथा केवल पौराणिक संवाद नहीं बल्कि मोक्ष का मार्गदर्शक, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsShreemad Bhagwat Katha A Guide to Liberation and Spiritual Enlightenment

श्रीमद् भागवत कथा केवल पौराणिक संवाद नहीं बल्कि मोक्ष का मार्गदर्शक

श्रीमद् भागवत कथा एक अद्भुत ग्रंथ है जो मोक्ष की दिशा में मार्गदर्शन करता है। कथा वाचक कन्हैया दासजी महाराज ने इसे भक्ति और आत्मज्ञान का स्रोत बताया। इस कथा का आयोजन व्यवसायी प्रभाती और गीता देवी...

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाWed, 7 May 2025 04:12 AM
share Share
Follow Us on
श्रीमद् भागवत कथा केवल पौराणिक संवाद नहीं बल्कि मोक्ष का मार्गदर्शक

बनमनखी, संवाद सूत्र। श्रीमद् भागवत कथा एक पौराणिक कथा नहीं है बल्कि मोक्ष की दिशा का मार्गदर्शक है। उक्त बातें श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कथा वाचक कन्हैया दासजी महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि यह ग्रंथ भक्ति, आत्मज्ञान और मोक्ष की ओर ले जाने वाली अद्भुत कृति है। उन्होंने जीवन मूल्यों से जुड़ी शिक्षाओं, भक्ति के मार्ग पर चलकर आगे बढ़ने का संदेश भागवत कथा के माध्यम से दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भागवत कथा सुनने पहुंचे थे। श्रीमद भागवत कथा का आयोजन व्यवसायी प्रभाती अग्रवाल एवं गीता देवी अग्रवाल के द्वारा कराया जा रहा है। कथा में स्थानीय विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष चौरसिया, विहिप प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर तिवारी पहुंचे थे।

विधायक ने कहा कि श्रीमदभगवत कथा शुकदेव मुनि ने राजा परिक्षित को मोक्ष प्राप्ति के लिए एक सप्ताह सुनाया था। इस कथा में भगवान् विष्णु के सभी अवतार का वर्णन किया गया है। उधर, कथा को सुनने के लिए प्रतिदिन आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ रही है। कथा का समापन आरती व प्रसाद वितरण से किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अशोक सर्राफ, ममता सर्राफ, गोपाल अग्रवाल, शशि शेखर कुमार, शिव कुमार अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, मांगीलाल अग्रवाल, राजू चांदगोठिया आदि श्रद्धालु उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।