प्रतीक बब्बर बोले- पहली शादी टूटने के बाद जाग गया था अंदर का जानवर, हजारों सुंदर लड़कियों को…
प्रतीक बब्बर की पहली शादी टूटी तो उन्हें लगने लगा कि प्यार-मोहब्बत उनके लिए नहीं बना। उन्हें लगता था कि उन्होंने शादी में अपना सब कुछ दिया फिर भी रिश्ता नहीं चला। इस बात से चिढ़कर वह बदला लेने के मोड में आ गए थे।

प्रतीक बब्बर प्रिया बनर्ज के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। उनकी पहली शादी सान्या सागर से हुई थी, जो नहीं चली। तलाक के बाद प्रतीक का मन प्यार और शादी से हट गया था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वह औरतों से बदला लेने के मोड में आ गए थे। सुंदर लड़कियों को इंस्टाग्राम पर फॉलो करने लगे थे। प्रतीक ने बताया कि उनके अंदर का जानवर बाहर आ गया था।
शादी का हुआ जिंदगी पर असर
प्रतीक बॉलीवुड बबल से बात कर रहे थे। उन्होंने अपनी शादी और रिलेशनशिप्स पर बात की। वह बोले, 'यह बड़ा मेंटल ब्लॉक था। मुझ पर जो बीता उसके बाद मैंने दिमाग बना लिया कि प्यार और शादी वाले ऑप्शंस मेरे लिए नहीं हैं। मैं अपनी पिछली शादी में सबकुछ दे चुका था। जिंदगी और रिश्तों ने भले ही मेरे साथ कुछ भी किया हो, मैंने अपना फर्ज निभाया। दुर्भाग्य से वो शादी नहीं चल पाई। इसलिए प्यार और शादी के लिए मेरे मन में बहुत कड़वाहट थी।'
फिर से आया जिंदगी में प्यार
प्रतीक ने बताया कि वह प्यार से मुंह मोड़ चुके थे लेकिन इसने फिर से उनके दिल पर दस्तक दी। प्रतीक बोले, 'मैं प्यार की तलाश में नहीं था, प्रिया भी नहीं थी, लेकिन जिंदगी के एक खास समय में हमारी किस्मत में मिलना लिखा था। अगर हम पहले मिले होते तो शायद ये भी कामयाब न होता। इसके लिए यही डिवाइन टाइम था।'
लॉकडाउन में मिला प्यार
प्रतीक बताते हैं, 'प्रिया (बनर्जी) ने अपनी पिछली सगाई तोड़ी थी और मैं तलाक से गुजर रहा था। तभी हम लॉकडाउन में मिले। काफी लोगों के लिए लॉकडाउन नेगेटिव रहा, कफी लोगों की शादियां टूटीं, पर हमने प्यार ढूंढ लिया और हमारी शादी पक्की हो गई।'
हजारों लड़कियों को किया फॉलो
प्रतीक ने बताया कि पहली शादी टूटने के बाद वह काफी डिस्टर्ब हो गए थे। उन्होंने बताया, 'मैं अपनी सिचुएशन पर बहुत नाराज था और प्रतिशोध से भर गया था। बदले की भावना से मैं इंस्टाग्राम पर हजारों लड़कियों को फॉलो करने लगा था। मुझे लगता था, मैं तो अपनी शादी में बहुत अच्छा था, अब दिखाता हूं... और मैं एकदम लेडीज वर्सस प्रतीक मोड में था। मेरे अंदर का जानवर जाग गया था।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।