बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान और एक्टर रजा मुराद के बीच का रिश्ता जानकर हैरान हो जाएंगे आप
बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान और एक्टर रजा मुराद को अपने कई फिल्मों में काम करते हुए देखा होगा। दोनों इंडस्ट्री के खास एक्टर्स हैं लेकिन इनके बीच का रिश्ता बेहद खास है। कम ही लग जानते हैं कि ये आपस में खास रिश्ता शेयर करते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दीं। एक्ट्रेस के नाम कई यादगार गाने हैं जो आज भी उनके फैंस लूप पर सुनते हैं। 70 के दशक से आज तक जीनत अपनी ऑडियंस को एंटरटेन कर रही हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि सिर्फ वो ही नहीं बल्कि उनके पिता, चाचा भी फिल्मों का ही हिस्सा थे। एक्ट्रेस एक ऐसे परिवार से आती हैं जहां के पुरुषों ने मुगल-ए-आजम और पाकीजा जैसी क्लासिक फिल्मों पर काम किया। इसके अलावा एक्टर रजा मुराद से उनका खास कनेक्शन है।
अपने पिताओं के नाम को बनाया उपनाम
जीनत अमान और एक्टर रजा मुराद चचेरे भाई-बहन है। जीनत के पिता, अमानुल्लाह खान और मुराद खान भाई थे। अमानुल्लाह खान एक पॉपुलर स्क्रिप्ट राइटर थे, जिन्होंने मुगल-ए-आजम और पाकीजा जैसी क्लासिक फिल्मों पर काम किया था। वहीं मुराद खान एक एक्टर थे। जीनत और रजा मुराद में ये खास कनेक्शन है। खास बात ये है कि जीनत और रजा ने अपने पिताओं की विरासत और उनकी पहचान को आगे बढ़ाते हुए अपने नाम के साथ उपनाम में पिताओं के नाम शामिल किए। जीनत ने पिता अमानुल्लाह खान के नाम से अमान और रजा ने पिता का पहला नाम मुराद अपना उपनाम बनाया।
दोनों भाई-बहन ने इंडस्ट्री में बनाई अपनी अलग पहचान
एक्टर रजा मुराद ने प्रेम रोग, राम तेरी गंगा मैली, मोहरा और गुप्त जैसी फिल्मों में यादगार किरदार निभाए और अपनी पहचान बनाई। उनकी आवाज आज भी खास मानी जाती है। वहीं जीनत एक समय में इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस थीं। उन्होंने डॉन, धर्मवीर, रोटी कपड़ा और मकान, यादों की बरात और सबसे खास सत्यम शिवम सुंदरम जैसी फिल्मों में काम किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।