Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya robbed of their passports and money in Florence दिव्यांका त्रिपाठी ने मांगी मदद, पति विवेक के विदेश में फंस गई हैं एक्ट्रेस, चोरी हुआ पासपोर्ट और 10…, Tv Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीDivyanka Tripathi and Vivek Dahiya robbed of their passports and money in Florence

दिव्यांका त्रिपाठी ने मांगी मदद, पति विवेक के विदेश में फंस गई हैं एक्ट्रेस, चोरी हुआ पासपोर्ट और 10…

  • एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया विदेश में फंस चुके हैं। उनके पास न उनका पासपोर्ट है और न ही हाथ में कैश हैं।

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 11 July 2024 01:27 PM
share Share
Follow Us on
दिव्यांका त्रिपाठी ने मांगी मदद, पति विवेक के विदेश में फंस गई हैं एक्ट्रेस, चोरी हुआ पासपोर्ट और 10…

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के साथ फ्लोरेंस में बहुत बड़ी घटना हो गई है। दरअसल, वह अपनी शादी की आठवीं सालगिराह मनाने यूरोप गए हुए हैं। यूरोप में उन्होंने पहले तो बहुत मजे किए, धूमधाम से अपनी सालगिराह मनाई, लेकिन फिर किसी ने उनका पासपोर्ट, पर्स और 10 लाख रुपये के कीमती सामान चोरी कर लिए। अब दिव्यांका और विवेक बिना पासपोर्ट यूरोप में फंसे हुए हैं।

कैसे हुई चोरी? 

विवेक ने इस घटना के बारे में बात करते हुए ईटाइम्स से कहा, 'हम कल फ्लोरेंस पहुंचे। हमने सोचा कि हम एक दिन यहां रुक जाते हैं। हम अपने रुकने के लिए प्रॉपर्टी देखने लगे और अपना सारा सामान बाहर खड़ी कार में छोड़ दिया। हालांकि, जब हम अपना सामान लेने वापस आए तब हमने देखा कि किसी ने कार तोड़कर हमारा सारा सामान चोरी कर लिया है।” 

पुलिस ने नहीं की मदद

इस घटना के बाद विवेक ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने कहा, “हमने स्थानीय पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मदद करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उस एरिया में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ है इसलिए वे हमारी मदद नहीं कर पाएंगे। फिर हमने एम्बेसी से कॉन्टेक्ट करने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनका ऑफिस बंद हो चुका था।” 

अब कैसे वापस आंएगे कपल?

विवेक ने आगे कहा, “फ्लोरेंस के पास एक छोटा-सा शहर है, हम वहां रह रहे हैं। होटल वाले हमारी बहुत मदद कर रहे हैं, लेकिन हमें एम्बेसी की मदद चाहिए। इंडिया वापस आने के लिए हमें अस्थायी पासपोर्ट चाहिए और ये एम्बेसी की मदद से ही मिल पाएगा। अब तो हमारे पास कैश तक नहीं बचा है।”

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।