YRKKH Promo Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist Abhimanyu Abhir Car accident Akshara waiting in mandir AbhiRa End YRKKH Twist: एक पल में उजड़ जाएगी अक्षरा की जिंदगी, आ गया अभिमन्यु के एक्सीडेंट वाले दिन का प्रोमो, Tv Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीYRKKH Promo Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist Abhimanyu Abhir Car accident Akshara waiting in mandir AbhiRa End

YRKKH Twist: एक पल में उजड़ जाएगी अक्षरा की जिंदगी, आ गया अभिमन्यु के एक्सीडेंट वाले दिन का प्रोमो

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: अभिमन्यु और अक्षरा की किस्मत में मिलना नहीं लिखा है। सामने आए प्रोमो में दिखाया गया कि अक्षरा और अभिमन्यु के मिलन से ठीक पहले अक्षरा की जिंदगी उजड़ जाएगी।

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 2 Nov 2023 07:55 AM
share Share
Follow Us on
YRKKH Twist: एक पल में उजड़ जाएगी अक्षरा की जिंदगी, आ गया अभिमन्यु के एक्सीडेंट वाले दिन का प्रोमो

ये रिश्ता क्या कहलाता है प्रोमो: अक्षरा की जिंदगी एक पल में उजड़ जाएगी। आरोही के बाद अब अभिमन्यु और अभीर उसका साथ छोड़कर हमेशा-हमेशा के लिए चले जाएंगे। मेकर्स ने अभिमन्यु के एक्सीडेंट वाले दिन का प्रोमो जारी कर दिया है। इस प्रोमो में अक्षरा, अभिमन्यु और अभीर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन, उनकी खुशियों को उन्हीं की नजर लग जाती है और एक पल में सब खत्म हो जाता है। 

नहीं होगी अक्षरा-अभिमन्यु की शादी
प्रोमो की शुरुआत में अक्षरा, अभिमन्यु को वीडियो कॉल करती है। वह पूछती है, 'तुम लोग कहां हो?' इसके जवाब में अभिमन्यु कहता है, 'हम बस 15 मिनट में पहुंच जाएंगे।' वहीं अभीर कहता है, 'हां मम्मा। आज आपकी शादी है।' इस बात पर अक्षरा कहती है, 'शादी के बच्चे! डैडा काे ठीक से गाड़ी चलाने दे।' 15 मिनट की जगह एक घंटा हो जाता है लेकिन, अभिमन्यु और अभीर मंदिर नहीं पहुंचते हैं। ऐसे में पंडित जी, अक्षरा से पूछते हैं, 'बेटा ये लोग कहां रह गए।' अक्षरा घबरा जाती है। तभी पंडित जी बताते हैं कि घाटी वाले रास्ते पर लैंड स्लाइड हुई है।

दौड़ते-भागते अस्पताल पहुंची अक्षरा
पंडित जी की बात सुनने के बाद अक्षरा दौड़त-भागते अस्पताल पहुंचती है। अस्पताल में अक्षरा, लैंड स्लाइड की वजह से जान गवाने वाले व्यक्ति का शव देखकर टूट जाती है। बता दें, लीप के आने से पहले अभिमन्यु की डेथ हो जाएगी। चर्चा है कि अभिमन्यु के साथ-साथ अभीर भी इस दुनिया को छोड़कर हमेशा-हमेशा के लिए चला जाएगा। वहीं लीप के बाद रूही और अभिरा (अक्षरा और अभिनव की बेटी) की कहानी दिखाई जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।