बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज भी कई ऐसे किससे मौजूद हैं, जिसे सुनने के बाद फैंस भी हैरान हो रह जाते हैं। इसी में से एक किस्सा हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा जीनत अमान और जाने माने विलेन रजा मुराद के साथ जुड़ा है।
ये बात कम लोग ही जानते हैं जानते हैं कि असल जिदंगी में जीनत अमान रजा मुराद की कजिन बहन हैं। जीनत और रजा मुराद चचेरे भाई-बहन हैं।
दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया, लेकिन मुश्किल तब आई जब फिल्म डाकू हसीना में रजा को अपनी ही बहन का रेप करना था।
डाकू हसीना में ये रेप सीन बहुत जरूरी था। इसके बिना फिल्म आगे बढ़ ही नहीं सकती थ। क्योंकि जब हिरोइन का रेप होता है उसके बाद वो बदला लेने के लिए खुद विलेन बन जाती थी।
इस फिल्म में जब रजा मुराद को कहा गया कि उन्हें जीनत अमान के साथ रेप सीन करना है तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं अपनी बहन का रेप कैसे कर सकता हूं।
डायरेक्टर ने रजा को काफी मानाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं मानें, इसके बाद ये काम जीनत को दिया गया। जीनत ने अपने भाई को समझाते हुए कहा कि हम प्रोफेशनल हैं।
आर्टिस्ट होने के नाते वह अपने रिश्तों को भूलकर अपने काम को पहले देखते हैं। इसके बाद वह सीन के लिए तैयार हो गए।
बता दें कि रजा मुराद हिंदी सिनेमा के जाने-माने एक्टर हामिद अली मुराद के बेटे हैं। जिनका जन्म रामपुर में हुआ।
रजा मुराद ने 'एक नजर' फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वो 'रोटी कपड़ा और मकान', 'नालायक', 'जानी दुश्मन', 'प्रेम रोग', 'राम तेरी गंगा मैली' जैसी ढेरों हिट फिल्मों में नजर आए।