Samsung यूजर्स के लिए बुरी खबर! इन फोन्स को नहीं मिलेगा One UI 7 अपडेट, देखें List में कौन से फोन
One UI 7 कई शानदार फीचर्स और परफॉर्मेंस सुधारों के साथ आता है, लेकिन यह अपडेट सभी Galaxy A-सीरीज यूजर्स को नहीं मिलेगा। ऐसे में अगर आप भी A-सीरीज फोन चला रहे हैं तो देखें लें लिस्ट:

Samsung ने अपने सबसे बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट्स में से एक, One UI 7 को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह नया अपडेट Android 15 पर आधारित है, इस नए अपडेट के बाद यूजर्स को फोन में नए फीचर्स और सुधार देखने को मिल रहे हैं, जो गैलेक्सी यूजर्स के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं। लेकिन अब गिज्मोचाइना की रिपोर्ट यह कन्फर्म करती है कि One UI 7 अपडेट Galaxy A-सीरीज डिवाइसेज के इन डिवाइसेस को नहीं मिलेगा।
इन पुराने Galaxy A-सीरीज फोन को नहीं मिलेगा One UI 7
Samsung ने साफ कर दिया है कि One UI 7 अपडेट सिर्फ चुनिंदा A-सीरीज मॉडल्स को ही मिलेगा। यानी अगर आपके पास पुराना Galaxy A-सीरीज स्मार्टफोन है, तो मुमकिन है कि आप इस नए अपडेट से चूक जाएं। ऐसे यूजर्स को नया Galaxy A16 5G जैसे फोन पर अपग्रेड करने की सलाह दी जा रही है, जिसमें 6 साल तक OS अपडेट मिलने की गारंटी दी गई है जो इस प्राइस रेंज में सबसे लंबे अपडेट के साथ आने वाला फोन सपोर्ट है। देखें लिस्ट इन फोन्स को नहीं मिलेगा One UI 7 अपडेट:
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
- Galaxy A72
- Galaxy A52
- Galaxy A52 5G
- Galaxy A52s 5G
- Galaxy A32
- Galaxy A32 5G
- Galaxy A22
- Galaxy A22 5G
- Galaxy A13 5G
- Galaxy A12
- Galaxy A12 Nacho
- Galaxy A03
- Galaxy A03s
- Galaxy A03 Core
- Galaxy A02
- Galaxy A01 Core
Samsung की Galaxy A-सीरीज के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी
Samsung हमेशा से ही अपने बजट और मिड-रेंज फोनों के लिए बेहतर सॉफ्टवेयर सपोर्ट देता है। ज्यादातर ब्रांड अधिकतम 2 OS अपडेट देते हैं, लेकिन Samsung 3 मेजर अपडेट्स जरूर देता है। हालांकि अब तो सैमसंग ने मिड-बजट फोन में 4 OS अपडेट्स देना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, Galaxy A56, A36 और A26 जैसे लेटेस्ट डिवाइसेज़ में तो 6 साल तक OS सपोर्ट मिल रहा है, जो इस सेगमेंट में अब तक किसी भी ब्रांड ने नहीं दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।