Congress Rally in Ranchi to Save Constitution Led by Tarun Day तरूण डे के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता रांची के लिए हुए रवाना, Adityapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsCongress Rally in Ranchi to Save Constitution Led by Tarun Day

तरूण डे के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता रांची के लिए हुए रवाना

ईचागढ़ विधानसभा के प्रभारी तरूण डे के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता रांची में 'संविधान बचाओ रैली' के लिए निकले। रैली का उद्देश्य संविधान की रक्षा करना और सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक न्याय का संदेश...

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुरTue, 6 May 2025 02:48 PM
share Share
Follow Us on
तरूण डे के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता रांची के लिए हुए रवाना

चांडिल। ईचागढ़ विधानसभा प्रभारी तरूण डे के नेतृत्व में काफी संख्या में कांग्रेसी ईचागढ़ विधानसभा से रांची में आयोजित ‘संविधान बचाओ रैली के लिए रवाना हुए। ईचागढ़ विधानसभा के चारों प्रखंड के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का टीकर मोड़ पर जुटान हुआ जहां से कार्यकर्ता रैली की शक्ल में रांची के लिए रवाना हुए। तरूण डे ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से संविधान के रास्ते पर चली है और हमेशा चलेगी। उन्होंने कहा कि इस रैली का उद्देश्य संविधान को बचाने के साथ-साथ सामाजिक,राजनीतिक,आर्थिक न्याय का संदेश घर-घर तक पहुंचाना है। श्री डे ने कहा कि भाजपा ने देश के संविधान को भी खतरे में लाने का काम किया है जिस कारण कांग्रेस को आंदोलन के लिए सड़क पर उतरना पड़ा।

इस मौके पर विस यूथ प्रभारी उपेन्द्र गिरी,ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप,कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष तारिणी महतो,नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष वासुदेव महतो,पंसस रजिया सुल्ताना, कपाली पूर्व नप उपाध्यक्ष सरवर आलम,जिला महासचिव मनमन सिंह,मो0 मोहसीन,अकरम,संजय लोहरा,मनोज मंडल,मथुरा प्रसाद महतो,ललित महतो,दुर्योधन सिंह,गुणाधर महतो,तरूण प्रमाणिक,जीतू प्रमाणिक,सुभाष मंडल आदि कई कार्यकर्ता शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।