JMM Welcomes New Central Committee Member Mantu Yadav in Dumro Office Ceremony जेएमएम पार्टी से नई जिम्मेवारी मिलने पर मंटू यादव को किया सम्मानित, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsJMM Welcomes New Central Committee Member Mantu Yadav in Dumro Office Ceremony

जेएमएम पार्टी से नई जिम्मेवारी मिलने पर मंटू यादव को किया सम्मानित

जेएमएम के वरिष्ठ नेता मंटू यादव को केंद्रीय सचिव बनाए जाने पर किया सम्मानितजेएमएम पार्टी से नई जिम्मेवारी मिलने पर मंटू यादव को किया सम्मानितजेएमएम पा

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोSat, 19 April 2025 02:06 AM
share Share
Follow Us on
जेएमएम पार्टी से नई जिम्मेवारी मिलने पर मंटू यादव को किया सम्मानित

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की चास प्रखंड समिति की ओर से शुक्रवार को डुमरो कार्यालय परिसर में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता मंटू यादव को केंद्रीय समिति सदस्य बनाए जाने के उपलक्ष्य में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आम नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंटू यादव ने अपने संबोधन में पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि झामुमो ने जो नई जिम्मेदारी उन्हें दी है, वे उस पर पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उसे कभी टूटने नहीं दूंगा। स्वागत समारोह के दौरान कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से बोकारो महानगर उपाध्यक्ष संजय केजरीवाल, चास प्रखंड अध्यक्ष राम दयाल सिंह, फारूख अंसारी, फिरोज अंसारी, मस्तान अंसारी, हाजी मोइनुद्दीन अंसारी, मुबारक अंसारी, गजला निशा, दुर्गा चरण मांझी, भरत पांडेय, उदयनाथ मुर्मू, अरशद आलम, दुर्गा मांझी, समीना, नूर सबा सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।