केबी कॉलेज द्वारा प्लास्टिक मुक्त सफाई अभियान
कथारा, प्रतिनिधि।22 अप्रैल विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्रभारी प्राचार्य प्रो गोपाल प्रजापति की अध्यक्षता में एनएस

कथारा, प्रतिनिधि। 22 अप्रैल विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्रभारी प्राचार्य प्रो गोपाल प्रजापति की अध्यक्षता में एनएसएस स्वयं सेवकों के सहयोग से केबी कॉलेज बेरमो की ओर से प्लास्टिक मुक्त सफाई अभियान चलाया गया। अपने पृथ्वी ग्रह को एकल प्रयोग प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प किया गया। प्रो गोपाल प्रजापति ने कहा पर्यावरण को प्लास्टिक से काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। डा अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस के माध्यम से हमें भविष्य की पीढ़ियों के लिए अपने ग्रह की सुरक्षा करने की हमारी जिम्मेदारी की याद दिलाता है। डा प्रभाकर कुमार ने कहा पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना व पर्यावरण को खतरे से बचाने के लिए प्रोत्साहित करना है। रविंद्र कुमार दास ने कहा विश्व पृथ्वी दिवस पर्यावरण संबंधी मुद्दों जैसे प्रदूषण, वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन व लुप्तप्राय प्रजातियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।