Youth came to Mazagaon after escaping from Hindpeedhi sent youth to Mazgaon from Hindpid in Quarantine sent to Quarantine हिंदपीढ़ी से भागकर मझगांव आया युवक, भेजा क्वारंटाइन में हिन्दपीडी से मझगांव आया युवा भेजा गया क्वॉरेंटाइन में, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsYouth came to Mazagaon after escaping from Hindpeedhi sent youth to Mazgaon from Hindpid in Quarantine sent to Quarantine

हिंदपीढ़ी से भागकर मझगांव आया युवक, भेजा क्वारंटाइन में हिन्दपीडी से मझगांव आया युवा भेजा गया क्वॉरेंटाइन में

वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रही है। लॉकडाउन से पहले रांची हिंदपीढ़ी गया हुआ एक युवक दो दिन पूर्व मझगांव पहुंचा और छुप कर अपने घर में रह रहा था। इसकी...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाTue, 14 April 2020 07:36 PM
share Share
Follow Us on
हिंदपीढ़ी से भागकर मझगांव आया युवक, भेजा क्वारंटाइन में
हिन्दपीडी से  मझगांव आया युवा भेजा गया  क्वॉरेंटाइन में

वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रही है। लॉकडाउन से पहले रांची हिंदपीढ़ी गया हुआ एक युवक दो दिन पूर्व मझगांव पहुंचा और छुप कर अपने घर में रह रहा था। इसकी जानकारी होने पर पुलिस उसे पकड़कर प्रखंड स्तर पर बने क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया। जानकारी के अनुसार मझगांव निवासी मो. वसीम लगभग दो माह पूर्व रांची गया हुआ था। लेकिन अचानक कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन घोषित कर दिया गया। वहां वसीम कुछ दिन रहा उसके बाद जैसे-तैसे भाग कर ओडिशा के रायरंगपुर पहुंचा। रायरंगपुर से रविवार को भागकर मझगांव में आ कर छुप गया था। आस-पड़ोस को जानकारी हुई तो लोगों ने इसकी शिकायत मझगांव थाना में कर दिया कि रांची के हिंदपीढ़ी से एक युवक दो दिन पूर्व आकर अपने घर में छुपा हुआ है। इसकी जानकारी होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस घर पहुंच कर उसे अपने साथ ले आयी। वहीं उडिसा के भुनेश्नर से 6 व्यक्ति 300 किलो मीटर पैदल चलकर मझगांव पहुंचे तो पुलिस ने सभी से पूछताछ करने सभी बताया कि झारखंड़ के सोनुवा प्रखंड है। इन लोगों को भी साथ ही मझगांव कस्तूरबा विद्यालय में बने क्वारंटाइन सेंटर में रख दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मझगांव थाना प्रभारी अकील अहमद ने कहा कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक युवक रांची के हिंदपीढ़ी से लौट कर अपने घर में छुपा हुआ है। उसे पुलिस पकड़ कर लाई और पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह ओडिशा के रायरंगपुर से आया हुआ है। लेकिन एहतियात के तौर पर उसे क्वारंटाइन सेंटर में 14 दिन के लिए रख दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।