एक और अफीम तस्कर गिरफ्तार
एक और अफीम तस्कर गिरफ्तारएक और अफीम तस्कर गिरफ्तारएक और अफीम तस्कर गिरफ्तारएक और अफीम तस्कर गिरफ्तारएक और अफीम तस्कर गिरफ्तारएक और अफीम तस्कर गि

गिद्धौर, प्रतिनिधि। गिद्धौर पुलिस ने अफीम की तस्करी में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी प्रखंड मुख्यालय के पांडेय मोहल्ला निवासी प्रयाग दांगी के पुत्र सुरेंद्र दांगी बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले मंगलवार को 7.316 किलोग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया था। इस तस्करी में सुरेंद्र दांगी की भी संलिप्त उजागर हुई है। सुरेंद्र दांगी की गिरफ्तारी उसके घर से किया गया। पुलिस अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। जबकि फरार चल रहे पूर्व जिप सदस्य बालेश्वर प्रसाद दांगी के पुत्र राजेश दांगी, जागेश्वर दांगी के पुत्र विकास कुमार,बारिसाखी के श्रवण यादव,पेक्सा के राजू दांगी सहित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।