फांसी के फंदे से झूलता मिला मजदूर, हत्या की आशंका
देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के घोड़ादह गांव में 45 वर्षीय मजदूर सोनेलाल हेंब्रम का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक के पुत्र वास्तविक हेंब्रम ने हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।...

देवघर, प्रतिनिधि देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़ादह गांव में बुधवार को 45 वर्षीय एक मजदूर का फांसी के फंदे से लटका शव मिला है। मृतक के पुत्र ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या की आशंका जताते हुए थाना प्रभारी को शिकायत दी है। मृतक सोनेलाल हेंब्रम के पुत्र वास्तव हेंब्रम ने बताया कि उसके पिता मंगलवार देर शाम से गायब थे। वह अक्सर सुबह घर से निकल जाते थे और देर शाम को लौटते थे। मंगलवार सुबह घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं आये। उसके बाद सभी ने खोजबीन की। उसी क्रम में बुधवार सुबह गांव के कुछ लोग शौच करने खेत की ओर गए थे तो वहां एक पेड़ से झूलती लाश दिखी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव जब्त कया। पुत्र का आरोप है कि उसके पिता की हत्या कर पलाश के पेड़ के सहारे फांसी के फंदे से लटका दिया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।