Woman Falls Victim to Cyber Fraud of 9999 in Deoghar महिला को झांसे में लेकर खाते से उड़ाए 9999 रुपए, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsWoman Falls Victim to Cyber Fraud of 9999 in Deoghar

महिला को झांसे में लेकर खाते से उड़ाए 9999 रुपए

देवघर के नारंगी गांव की एक महिला ने साइबर ठगों के झांसे में आकर 9999 रुपए की ठगी कराई। ठग ने महिला को आकर्षक ऑफर का लालच देकर व्यक्तिगत जानकारी और बैंक डिटेल्स मांगें। जब महिला ने जानकारी भेजी, तो...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSun, 4 May 2025 03:41 AM
share Share
Follow Us on
महिला को झांसे में लेकर खाते से उड़ाए 9999 रुपए

देवघर। सारठ थाना क्षेत्र अंतर्गत नारंगी गांव निवासी एक महिला साइबर ठगों के जाल में फंसकर 9999 रुपए की ठगी की शिकार हो गई। इस संबंध में पीड़िता ने शनिवार को देवघर साइबर थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला वर्तमान में देवघर शहर के देवान बाबा गली में परिवार के साथ निवास करती हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर कॉल किया और खुद को एक कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए आकर्षक ऑफर का झांसा दिया।

ठग ने महिला से कहा कि एक लिंक भेजा जा रहा है जिसे भरने पर 9999 रुपए उनके खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। महिला को झांसे में लेने के बाद उस व्यक्ति ने एक लिंक व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा और कहा कि उसे भरकर वापस भेज दें ताकि पैसा ट्रांसफर हो सके। महिला ने लिंक में अपनी व्यक्तिगत जानकारी और बैंक डिटेल्स भरकर उसे वापस भेज दिया। कुछ ही मिनटों में उनके मोबाइल पर 9999 रुपए कटने का मैसेज आ गया। रकम जुड़ने के बजाय उनके खाते से कट गई थी। जब महिला ने दोबारा उस व्यक्ति से संपर्क कर इस संबंध में पूछा तो उसने कहा कि गलती से ऐसा हो गया है और तुरंत एक नया लिंक फिर से भेजा। इस बार ठग ने 24,999 रुपए से संबंधित एक और लिंक भेजा और उसे भरकर फिर से साझा करने कहा। महिला ने दोबारा लिंक भरकर भेजा, लेकिन उनके खाते में पर्याप्त राशि नहीं थी, जिस कारण इस बार पैसे नहीं कटे। उसके बाद ठग ने महिला का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया और संपर्क बंद हो गया। घटना के बाद महिला ने तत्काल साइबर थाना पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और आवेदन देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला के मोबाइल और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।