Young Man Found Hanging from Tree in Sabajor Village सबेजोर : फंदे से लटकता मिला युवक का शव, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsYoung Man Found Hanging from Tree in Sabajor Village

सबेजोर : फंदे से लटकता मिला युवक का शव

सारठ के सबेजोर गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। युवक की पहचान 19 वर्षीय सोनू मांझी के रूप में हुई। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को उतारकर अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरFri, 18 April 2025 05:11 AM
share Share
Follow Us on
सबेजोर : फंदे से लटकता मिला युवक का शव

सारठ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सबेजोर गांव में गुरुवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। जानकारी के अनुसार सबेजोर विद्यालय के बगल एक पेड़ में युवक का शव फंदे से लटका मिला। हो -हल्ला सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पहुंचे। मृतक की पहचान सबेजोर निवासी 19 वर्षीय सोनू मांझी के रूप में की गयी है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को मिलते ही मौके पर पहुंचकर आनन-फानन में शव फंदे उतारकर अंतिम संस्कार भी कर दिया। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों द्वारा कुछ भी बताने से इंकार किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।