dhanbad girl gangraped by 4 boys pocso case धनबाद में गैंगरेप! चार लड़कों ने युवती को बनाया हवश का शिकार; चारों फरार, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़dhanbad girl gangraped by 4 boys pocso case

धनबाद में गैंगरेप! चार लड़कों ने युवती को बनाया हवश का शिकार; चारों फरार

  • झारखंड के धनबाद में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती के साथ लड़कों ने मिलकर गैंगरेप किया है। पुलिस ने पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, धनबादWed, 9 April 2025 10:27 AM
share Share
Follow Us on
धनबाद में गैंगरेप! चार लड़कों ने युवती को बनाया हवश का शिकार; चारों फरार

धनबाद में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां तोपचांची थाना क्षेत्र के लेदाटांड़ में एक युवती के साथ गैंगरेप किया गया। आरोप उसी गांव के चार लड़कों पर लगा है। किशोरी के पिता ने चारों लड़कों के खिलाफ तोपचांची थाना में मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि तीन अप्रैल की देर शाम उनकी बच्ची घर के पीछे बने शौचालय में शौच के लिए गई थी। इस मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि आरोपियों उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।

इसी दौरान गांव के अलताफ अंसारी, रफीक अंसारी, कमाल अंसारी के साथ रफीक अंसारी-2 उनकी बेटी को जबरन उठा कर ले गए और चारों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने किशोरी को धमकी दी कि घरवालों को अगर जानकारी दी तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। घटना के तीन दिन बाद जब किशोरी को तकलीफ हुई तो उसने अपनी चचेरी भाभी को आपबीती बता दी। फिर चारों लड़कों के नाम अपने पिता को बताया। इसके बाद पिता अपनी बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और चारों लड़को के खिलाफ मामला दर्ज कराया। तोपचांची पुलिस ने चारों लड़को के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। चारों फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी में जुटी है। वहीं मंगलवार को पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल की जांच करायी।

जान से मारने की दी धमकी

शौच के लिए गई युवती को पकड़कर रेप करने वाले लड़कों ने रेप के बाद धमकी भी दी। लड़कों पीड़िता को धमकाते हुए कहा कि अगर इस मामले की जानकारी किसी को दी तो जान से मार देंगे। लड़की ने तीन दिन तक बर्दाश्त किया फिर अपने परिजनों को जानकारी दी और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले के चारों आरोपी फरार चल रहे हैं।