Dhanbad Schools Begin Academic Session 2025-26 with 241 Days of Activities सरकारी स्कूलों में चालू सत्र में 241 दिन पढ़ाई, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Schools Begin Academic Session 2025-26 with 241 Days of Activities

सरकारी स्कूलों में चालू सत्र में 241 दिन पढ़ाई

धनबाद जिले के सरकारी स्कूलों में सत्र 2025-26 की शुरुआत 3 अप्रैल से हो चुकी है। नए सत्र में 241 दिनों की पढ़ाई और गतिविधियाँ होंगी। जेसीईआरटी ने शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है, जिसमें विशेष गतिविधियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSat, 12 April 2025 06:11 AM
share Share
Follow Us on
सरकारी स्कूलों में चालू सत्र में 241 दिन पढ़ाई

अमित वत्स, धनबाद जिले के सरकारी स्कूलों में सत्र 2025-26 की शुरुआत तीन अप्रैल से हो चुकी है। नए सत्र में साल भर में 241 दिन पढ़ाई समेत अन्य गतिविधियों का आयोजन होगा। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी) रांची ने नए सत्र के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक 12 महीनों में प्रतिदिन होने वाली गतिविधियों का ब्ल्यूप्रिंट/ प्लानर भी जारी किया गया है। सरकारी स्कूलों में प्रत्येक महीने कई दिन खास गतिविधियों का आयोजन होगा। बताते चलें कि कोरोना के कारण तीन वर्षों के बाद इस सत्र से अप्रैल से पढ़ाई शुरू हो पाई है।

शिक्षकों के लिए 55 छुट्टी राज्य मुख्यालय से तथा पांच छुट्टी स्थानीय त्योहार को देखते हुए जिलास्तर पर दिया गया है। रविवार के अलावे प्रत्येक महीने तीसरे शनिवार को भी छुट्टी घोषित है। उसी आधार पर कार्यदिवस जारी किया गया है।

शैक्षणिक कैलेंडर में दिन के अनुसार गतिविधि की जानकारी देते हुए स्कूलों में आयोजन करने को कहा गया है। शुक्रवार को जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में बाल संसद का गठन, हाउस निर्माण व क्लब गठन की प्रक्रिया शुरू की गई। 16 अप्रैल को बेसलाइन सर्वे एवं ग्रेड निर्धारण, 17 अप्रैल को ज्ञानसेतु समूह निर्माण समेत अन्य कर्यक्रम होगा।

मई में पांच व छह मई को प्रोजेक्ट रेल समेत अन्य गतिविधियां निर्धारित की गई हैं। इसी तरह सत्र के अन्य महीनों में भी गतिविधि व कार्यक्रम होंगे। विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक, पीटीएम, शिशु पंजी अपडेट समेत अन्य कार्यक्रम पर भी जेसीईआरटी का विशेष रूप से फोकस है। जे गुरुजी एप व ई विद्यावाहिनी एप के माध्यम से विभिन्न जानकारी शिक्षकों को मिलेंगे। सभी स्कूलों से कहा गया है कि कड़ाई से शैक्षणिक कैलेंडर का पालन करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।