Illegal Sand Transport Two Tractors Seized in Mahuda by CO Bal Kishore Mahto बाघमारा सीओ ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को पकड़ा, महुदा थाना को सौंपा, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsIllegal Sand Transport Two Tractors Seized in Mahuda by CO Bal Kishore Mahto

बाघमारा सीओ ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को पकड़ा, महुदा थाना को सौंपा

महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि।

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 14 April 2025 05:08 AM
share Share
Follow Us on
बाघमारा सीओ ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को पकड़ा, महुदा थाना को सौंपा

महुदा। धनबाद-बोकारो फोरलेन मार्ग पर भुरूंगिया बस्ती के समीप रविवार को बाघमारा सीओ बाल किशोर महतो ने छापा मारकर अवैध बालु लदे दो ट्रेक्टरों को पकड़ कर महुदा थाना के हवाले कर दिया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सीओ ने ट्रैक्टर चालकों से बालु का चालान दिखाने को कहा, परंतु कोई भी चालक चालान नहीं दिखा सका। तब सीओ ने महुदा थाना के पीसीआर टीम को बुलाकर दोनों ट्रेक्टर को उनके हवाले कर दिया। पीसीआर में मौजूद एएसआई पतरस सांगा ने दोनों को अपने कब्जे में लेकर महुदा थाना ले गयी। इस संबंध में सीओ बाल किशोर महतो ने बताया कि महुदा मोड़ के समीप दोनों ट्रेक्टर चालको को रूकने के लिए कहा, परंतु दोनों तेज रफ्तार से भागने लगे। उसी दौरान महुदा थाना पीसीआर टीम को बुलाकर भुरूंगिया के समीप दोनों को रुकवाया तथा दोनों से कागजात की मांग की। लेकिन कोई कागजात नहीं दिखा सका। उन्होने कहा कि इस संबंध में दोनों ट्रेक्टर मालिकों पर मामला दर्ज किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।