विहिप के जिला कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, पूर्व पार्षद अनुप साव सहित 42 पर नेम्ड एफआईआर
झरिया में श्रीश्री महाबली लवकुश दल के अध्यक्ष अमित अग्रवाल और 42 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला एएसआई अरविंद कुमार सिंह के बयान पर 8 अप्रैल 2025 को झरिया थाने में दर्ज हुआ। आरोप...

झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया मेन रोड निवासी श्रीश्री महाबली लवकुश दल के अध्यक्ष व विश्व हिंदू परिषद के जिला कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल और उनके भाई अंकुर अग्रवाल, पूर्व पार्षद अनुप साव सहित 42 लोगों के खिलाफ झरिया थाने में संगीन धाराओं के साथ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला झरिया थाना के एएसआई अरविंद कुमार सिंह के बयान पर झरिया थाना कांड संख्या 100/25 के तहत दिनांक 8 अप्रैल 2025 को दर्ज किया गया है। एएसआई अरविंद कुमार सिंह ने अपने बयान में कहा कि 6 अप्रैल 2025 को डीजे सहित वाहन थाना मोड़ के पास से जब्त किया गया था। डीजे संचालक ने बताया कि श्री श्री महाबली लव कुश दल के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने रामनवमी अखाड़ा को लेकर बुक किया है। जब उसे थाना लाया गया तो अमित अग्रवाल अपने आठ बॉडीगार्ड सहित 42 नामजद और अज्ञात लोगों के साथ थाना पहुंचकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। न्यायालय के आदेश की भी अवहेलना की।
इनपर किया गया मामला दर्ज : अमित अग्रवाल, उनके भाई अंकुर अग्रवाल, विवेक अग्रवाल उर्फ मिकी अग्रवाल, धीरेंद्र सिन्हा, गणेश गुप्ता उर्फ कलू, आकाश गुप्ता, अजय साहू, आयुष कुमार गुप्ता, अमन कुमार सोनकर, हरीश कुमार कजरिया, राहुल छाबड़ा, जुन्नु गुप्ता, अशोक केसरी, गौरव अग्रवाल, अमन वर्मा, रामू मोदक, पुनीत अग्रवाल, विवेक वर्मा, अमित साव, दीपक मंडल, गौतम साह, विनय साह, चंदन केसरी, राज मोबाइल के मालिक, पूर्व पार्षद अनूप साव, 8 बॉडीगार्ड और अज्ञात पर मामला दर्ज हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।