Protest Against JSSC Appointment Calendar by JETET Teachers in Dhanbad जेएसएससी कैलेंडर को वापस ले आयोग, होगा विरोध : मोर्चा , Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsProtest Against JSSC Appointment Calendar by JETET Teachers in Dhanbad

जेएसएससी कैलेंडर को वापस ले आयोग, होगा विरोध : मोर्चा

धनबाद में जेटेट उत्तीर्ण शिक्षक बहाली मोर्चा ने जेएसएससी नियुक्ति कैलेंडर का विरोध किया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष परिमल कुमार ने कहा कि अगर सरकार ने 20 अप्रैल तक कैलेंडर वापस नहीं लिया, तो आंदोलन...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 18 April 2025 06:00 AM
share Share
Follow Us on
जेएसएससी कैलेंडर को वापस ले आयोग, होगा विरोध : मोर्चा

धनबाद, मुख्य संवाददाता जेटेट उत्तीर्ण शिक्षक बहाली मोर्चा ने जेएसएससी नियुक्ति कैलेंडर का विरोध किया है। शहर के गोल्फ ग्राउंड में गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष परिमल कुमार के नेतृत्व में मोर्चा की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि जेएसएससी कैलेंडर का विरोध होगा। 20 अप्रैल तक कैलेंडर को सरकार वापस ले लेगी तो जोरदार आंदोलन होगा। बैठक में जेटेट 2013 एवं 2016 के दर्जनों सफल अभ्यर्थी शामिल हुए।

वक्ताओं ने सहायक आचार्य के 26001 पदों पर जल्द बहाली करने की मांग की है। सहायक आचार्य के पदों पर नियुक्ति में हो रहे विलंब पर चिंता जताई। नियुक्ति जल्द पूरा कराने के लिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने समेत अन्य निर्णय पर सभी ने सहमति जताई।

प्रदेश अध्यक्ष परिमल कुमार ने कहा कि जेएसएससी से जारी नियुक्ति कैलेंडर से यह स्पष्ट हो गया कि सहायक आचार्य के 26001 पदों पर नियुक्ति को ले सरकार गंभीर नहीं है। टाल-मटोल करते हुए इसे ठंडा बस्ते में डालने की कोशिश है। सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने के बावजूद इस नियुक्ति प्रक्रिया में सरकार की ओर से अनावश्यक विलंब किया जा रहा है। स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य कक्षा 6 से 8 के लिए कला एवं विज्ञान शिक्षक का परीक्षाफल प्रकाशित करने पर किसी तरह की अड़चन नहीं है। इसके बावजूद भी आयोग की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

आयोग ने इस नियुक्ति से संबंधित कक्षा एक से पांच के लिए रद्द किए गए दो विषयों कुरमाली एवं पंचपरगनिया तथा कक्षा छह से आठ के लिए रद्द किए गए विषय उर्दू की पुनर्परीक्षा माह जून 2025 में संभावित है। माह फरवरी 2025 में रद्द किया गया था। मौके पर इरशाद अंसारी, विश्वनाथ महतो, सौरव कुमार, सुनील समेत अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।