Road Accident in Chasanal BJP Leader Sadhan Mahto Injured सड़क हादसा में भाजपा नेता सहित दो घायल, धनबाद रेफर, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsRoad Accident in Chasanal BJP Leader Sadhan Mahto Injured

सड़क हादसा में भाजपा नेता सहित दो घायल, धनबाद रेफर

चासनाला में मंगलवार को एक सड़क हादसे में भाजपा नेता साधन महतो और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। साधन महतो अपनी बाईक से घर लौट रहे थे, तभी सड़क पार करते समय राजा सिन्हा बाइक की चपेट में आ गए। दोनों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 23 April 2025 05:40 AM
share Share
Follow Us on
सड़क हादसा में भाजपा नेता सहित दो घायल, धनबाद रेफर

चासनाला, प्रतिनिधि। झरिया- सिंदरी मुख्य मार्ग के चासनाला केके गेट समीप मंगलवार को सड़क हादसा में भाजपा नेता साधन महतो सहित दो लोग घायल हो गए। आनन फान में स्थानीय लोगों ने घायलों को चासनाला सीएचसी ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने धनबाद एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया। सूचना पाकर सुदामडीह पुलिस पहुंची। छानबीन में जुट गई है। बताते हैं कि भाजपा नेता व सुदामडीह न्यू माईन्स कॉलोनी निवासी साधन महतो अपनी बाईक से चासनाला से अपने घर जा रहे थे। तभी चासनाला आजाद नगर निवासी राजा सिन्हा चासनाला केके गेट के समीप अचानक सड़क पार करने लगा। जिससे अनियंत्रित होकर बाइक की चपेट में आ गया। जिससे राजा का सिर फट गया। वहीं साधन महतो के दाहिने आंख के ऊपर गंभीर चोट आई है। हाथ टूट गया है। सूचना पाकर पूर्व पार्षद व भाजपा नेत्री प्रियंका देवी चासनाला अस्पताल पहुंची। उन्होंने घायल का हालचाल जाना।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।