Tragic Accident Mahuda Railway Worker Dies After Collision with Truck on Damodar River Bridge तेलमच्चो पुल पर खड़ी ट्रक में रेलकर्मी की बाइक टकरायी, ईलाज के दौरान हुई मौत, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsTragic Accident Mahuda Railway Worker Dies After Collision with Truck on Damodar River Bridge

तेलमच्चो पुल पर खड़ी ट्रक में रेलकर्मी की बाइक टकरायी, ईलाज के दौरान हुई मौत

महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि।

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 31 March 2025 05:31 AM
share Share
Follow Us on
तेलमच्चो पुल पर खड़ी ट्रक में रेलकर्मी की बाइक टकरायी, ईलाज के दौरान हुई मौत

महुदा, प्रतिनिधि। धनबाद-बोकारो फोरलेन मार्ग पर तेलमच्चो स्थित दामोदर नदी पुल पर शनिवार की रात खराब खड़े एक ट्रक में बाइक सवार महुदा के रेलकर्मी उभय रंजन सुवर्णो (55) ने धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची महुदा पुलिस ने उसे ईलाज के लिए एबुलेंस से बोकारो जनरल अस्पताल भेज दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार की रात करीब 12 बजे उभय रंजन रामगढ़ स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां से वापस महुदा रेलवे कॉलोनी स्थित अपने क्वार्टर लौट रहे थे। इसी दौरान तेलमच्चो स्थित दामोदर नदी के पुल पर खड़े खराब ट्रक में तेज रफ्तार में आ रहे उभय रंजन की बाइक टकरा गयी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ईलाज के क्रम में उसकी मौत हो गए। वह गोमो के रहने वाले थे। वह महुदा रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के ट्रॉलीमैन के पद पर कार्यरत थे। मृतक के परिवार में पत्नी एवं दो पुत्र है। अंतिम संस्कार गोमो स्थित उनके पैतृक आवास में किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।