समिति 30 जून को मनाएगा राजा दिग्विजय सिंह का शहादत दिवस
शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। समिति 30 जून को मनाएगा राजा दिग्विजय सिंह का शहादत दिवससमिति 30 जून को मनाएगा राजा दिग्विजय सिंह का शहादत दिवससमिति 30 जून को

शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के रामगढ़ में पहाड़िया समाज विकास समिति के द्वारा 30 जून को गांदो के राजा दिग्विजय सिंह के शहादत दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। रामगढ़ मैदान में आयोजित पहाड़िया समाज विकास समिति की बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि हूल दिवस पर सभी के द्वारा चांद-भैरव व फूलो झानो को लेकर हूल दिवस मनाया तो जाता है। मगर गांदो के राजा जो करीब 200 वर्ष पूर्व पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला सीमा से लेकर गोड्डा, देवघर, जामताड़ा पूरे क्षेत्र के राजा दिग्विजय सिंह जो पहाड़िया समुदाय के हैं लंबे समय तक अंग्रेजों के साथ युद्ध करने एवं अपनी पराकाष्ठा बनाते हुए जंगल पहाड़ नदियों को बचाकर रखने वाले राजा दिग्विजय सिंह 30 जून 1854 को शहीद हुए थे।
मगर उनकी शहादत दिवस के नाम पर किसी सरकारी प्रतिष्ठान अथवा जनप्रतिनिधि एवं नेता के द्वारा उनकी याद के लिए अब तक कोई पहल नहीं की जा रही है। जिसे पहाड़िया समुदायों में भारी नाराजगी भी है। मौके पर पहाड़िया ग्रामीणों ने 30 जून को राजा दिग्विजय सिंह की शहादत दिवस पर हूल दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। स्कूल दिवस को ऐतिहासिक रूप से बनाने के लिए शनिवार को पहाड़िया समुदाय के लोगों ने बैठक कर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया है। इस मौके पर पूसना अहारी, रामा देहरी, कार्तिक देहरी, परमेश्वर देहरी, देबू देहरी, निमाई देहरी, शिबू पहाड़िया, सुशनारायण अहाड़ी आदि लोग शामिल थे। फोटो-10दुमका-203, कैप्सन-शनिवार को शिकारीपाड़ा में बैठक करते पहाड़िया समाज विकास समिति के सदस्य
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।