Strengthening Tribal Unity Meeting in Ramgarh Addresses Social Issues and Development सिदो कान्हु मुर्मू आदिवासी एभेन वैसी की बैठक में शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर, Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsStrengthening Tribal Unity Meeting in Ramgarh Addresses Social Issues and Development

सिदो कान्हु मुर्मू आदिवासी एभेन वैसी की बैठक में शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर

रामगढ़, प्रतिनिधि।प्रखंड अंतर्गत धोबा पंचायत अंतर्गत मौजा रामगढ़ संथाली टोला में बहुदेशीय सिदो-कान्हु मुर्मू आदिवासी एभेन वैसी संगठन की बैठक मंगल सो

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाFri, 11 April 2025 01:14 AM
share Share
Follow Us on
सिदो कान्हु मुर्मू आदिवासी एभेन वैसी की बैठक में शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर

रामगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत धोबा पंचायत अंतर्गत मौजा रामगढ़ संथाली टोला में बहुदेशीय सिदो-कान्हु मुर्मू आदिवासी एभेन वैसी संगठन की बैठक मंगल सोरेन की अध्यक्षता में हुई। बैठक को कई समाजसेवियों ने संबोधित किया। बैठक में प्रखंड सचिव बिहारी हांसदा ने संगठन में जुड़ने हेतु एक सदस्यता फार्म प्रस्तुत किया तथा सभी ने इसे स्वीकार करते हुए संगठन को मजबूती देकर धारातल पर उतारने का संकल्प लिया। बिहारी हांसदा कहा हमारे समाज में कई ऐसे कुरीतियां हैं, जो विकसित समाज बनाने के राह के रोड़े के रुप में खड़े हैं। इसलिए जेन्डर की भावनाओं को त्याग कर शिक्षा के रास्ते सभी को कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना है। शिक्षित समाज ही हमें विकास का रास्ता दिखाएगा।

कहा आज हमारा झारखंड राज्य 25 वर्ष का हो गया। अर्थात हमारे समाज जवान हो गया। विकास की आस में हमारे बाप दादा ने घर परिवार छोड़कर झारखंड अलग राज्य को बनाने में लडाई में अपने प्राणों की आहुति दी। राज्य मिलने के बाद आदिवासी समाज आज भी बदतर स्थिति में है। अधिकांश लोग रोजगार की तलाश में पलायन को मजबूर रहते हैं। बेरोजगारी का तांता लगा हुआ है, झारखंड आंदोलनकारियों को छला जा रहा है। अतः हमें अपने आय को आगे बढ़ाने के लिए बिना किसी भेदभाव के नए विकल्प तलाशने की आवश्यकता है। मौके पर उपस्थित मंगल सोरेन, वकिल मुर्मू, बिहारी हांसदा, जमीन सोरेन, नायकी हांसदा, सुलेमान हांसदा, शिवराम किस्कू, नुना हेमब्रम, बबलू टुडू व अन्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।