Students Protest Against Terror Attack in Pahalgam Burn Effigy of Terrorists छात्रों ने आतंकी हमले का किया विरोध, पुतला फूंका, Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsStudents Protest Against Terror Attack in Pahalgam Burn Effigy of Terrorists

छात्रों ने आतंकी हमले का किया विरोध, पुतला फूंका

दुमका में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पहलगाम में पर्यटक पर हुए हमले का विरोध किया। आतंकवादियों का पुतला फूंका गया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कॉलेज अध्यक्ष अमन शाह ने कहा कि यह हमला भारत की...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाThu, 24 April 2025 04:21 PM
share Share
Follow Us on
छात्रों ने आतंकी हमले का किया विरोध, पुतला फूंका

दुमका, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुमका द्वारा संताल परगना महाविद्यालय के मुख्य मार्ग में पहलगाम में पर्यटक पर किए गए हमले के विरोध में आतंकवादियों का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखा गया और शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। कॉलेज अध्यक्ष अमन शाह ने कहा कि यह हमला केवल हमारे भारत के बहुसंख्यक पर नहीं, बल्कि पूरे देश की आत्मा पर किया गया क्रूर प्रहार है।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता और हमें एकजुट होकर इस चुनौती का सामना करना होगा। जिला कार्यकारिणी सदस्य रॉकी ने कहा कि पहलगाम के आतंकी हमले से हमें यह सीख लेनी चाहिए कि आतंकवादियों के खिलाफ हमें एकजुट होकर लड़ना होगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए और उनके आकाओं को भी सही जगह पर पहुंचाया जाना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री हिमांशु दुबे, नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता, सह नगर मंत्री गणेश मुर्मू, कॉलेज अध्यक्ष अमन शाह, विवेक धर, मणिलाल, राज साह, सन्यासिस कुमार, अमन सेन, सुमन कुमार, अमन साह, रॉकी पाल, विकास कुमार और गणेश कुमार उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।