सेना ने दुनिया को अपने शक्ति और साहस का को परिचय दिया: भाजपा
भारतीय जनता पार्टी ने श्री बंशीधर नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए। वक्ताओं ने सेना की शक्ति की प्रशंसा की और कहा कि भारत...

फोटो बंशीधर नगर एक: तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी की ओर से श्री बंशीधर नगर में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में शामिल लोग हाथ में तिरंगा लेकर शहर का भ्रमण किया। उस दौरान भारत माता की जय के साथ सैनिकों को सम्मान देने के लिए नारे लगाए जा रहे थे। वक्ताओं ने कहा कि भारत की सेना ने दुनिया को अपने शक्ति और साहस का को परिचय दिया है। यह गौरवान्वित करने वाला है। देश की सैन्य शक्ति को दुनिया ने देखा। ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को बता दिया है कि अब देश आतंकवादी घटनाओं पर पूरे दमखम के साथ जवाब देगा।
अगर दुबारा दुस्साहस किया तो पूरी तरह से मिट्टी में मिला दिया जाएगा। सिंदूर ऑपरेशन सिर्फ अस्थायी रूप से रुका है न कि बंद हुआ है। वक्ताओं ने इस दौरान वीर जवानों को सैल्यूट किया। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आज देश रक्षा मामले में किसी भी देश से कम नहीं है। मोदी के नेतृत्व में विश्व की सबसे ताकतवर देश बन गया है। मोदी जी ने कह दिया है कि आतंकवाद के विरूद्ध भारत की नीति जीरो टॉलरेंस की रहेगी। उस दौरान जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, वरिष्ठ भाजपा नेता शारदा महेश प्रताप देव, विनय चोबे, ब्रजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश गुप्ता, लक्ष्मण राम, मुकेश चोबे, विकाश पांडेय, मथुरा राम, शैलेश चोबे, अशोक सेठ, कुमार कनिष्क, अश्विनी कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।