यूपीएससी में कांडी की खुशबू को मिली सफलता
फोटो कांडी एक: खुशबू लक्ष्मी जिलांतर्गत कांडी प्रखंड के पिपरडीह गांव की बेटी खुशबू लक्ष्मी ने यूपीएससी की परीक्षा में अपने पहली प्रयास में ही सफलता प्

कांडी, प्रतिनिधि। कांडी प्रखंड के पिपरडीह गांव की बेटी खुशबू लक्ष्मी ने यूपीएससी की परीक्षा में अपने पहले प्रयास में ही सफलता प्राप्त की है। उसे 977वां रैंक हासिल हुआ है। उसकी सफलता से लोगों में हर्ष है। खुशबू लक्ष्मी के पिता कृष्ण मुरारी पांडेय एक साधारण किसान हैं। वह स्टेट रेंडिंग (डिपो) का कुछ दिनों तक कार्य किए। उसके बाद सहारा इंडिया के एजेंट के रूप में काम किया। उनके चार बच्चे हैं। सभी पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी माता का नाम किरण पांडेय गृहणी हैं। खुशबू तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। उसके बाद एक छोटा भाई है। खुशबू की प्रारंभिक शिक्षा पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा में हुई। जिला मुख्यालय स्थित ज्ञान निकेतन हाई स्कूल से मैट्रिक और इंटरमीडिएट गोपीनाथ महिला कॉलेज से पूरी की।
उसके बाद उन्होंने मणिपाल यूनिवर्सिटी से बीसीए और राउरकेला से एमसीए की पढ़ाई पूरी की। 2019 से वह दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थीं। उसने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली। खुशबू की सफलता पर न केवल उनके परिवार में बल्कि पिपरडीह, गोइलकेरा और पूरे गढ़वा जिले में खुशी का माहौल है। लोग उनके घर पहुंचकर बधाइयां दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके लिए शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। खुशबू लक्ष्मी की यह सफलता न केवल उनके माता-पिता के संघर्षों को परिणाम है बल्कि जिले की बेटियों के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है। उनके पिता भावुक होते हुए कहते हैं मेरी बेटी ने पूरे परिवार का मान बढ़ाया है। मेरा सिर गर्व से ऊंचा हो गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।