Labor Day Celebration in Meral 30 Workers Honored for 100 Days of MGNREGA Work 30 मजदूर किए गए सम्मानित, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsLabor Day Celebration in Meral 30 Workers Honored for 100 Days of MGNREGA Work

30 मजदूर किए गए सम्मानित

फोटो मेराल एक: मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूरों को सम्मानित करते मुखिया रामसागर महतो व अन्य लोग

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाFri, 2 May 2025 05:47 PM
share Share
Follow Us on
30 मजदूर किए गए सम्मानित

मेराल, प्रतिनिधि। मजदूर दिवस के अवसर पर मेराल पूर्वी पंचायत के सभागार में मजदूर दिवस पर गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुखिया रामसागर महतो और पंचायत सचिव राधा कुमारी ने मनरेगा में जिन मजदूरों का 100 दिन का काम पूरा किया उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मजदूर दिवस के मौके पर 30 मजदूरों को सम्मानित किया गया। सम्मानित किए जाने वाले मजदूरों में रानी कुंवर, शशिकांत गुप्ता, राही हुसैन, गोवर्धन महतो, महफूज अंसारी, अखिलेश कुमार, रामप्यारी चौधरी, जाबिर अंसारी, सियाराम कुमार, ज्ञान प्रकाश, जितेंद्र प्रसाद, जाबिर अंसारी सहित अन्य लोग शामिल हैं। मुखिया राम सागर और पंचायत सचिव राधा ने मजदूर दिवस पर अपना-अपना विचार व्यक्त किया।

उक्त अवसर पर पंचायती राज के प्रियंका कुमारी, रोजगार सेवक निभा तिवारी, विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर लालमोहन, उप मुखिया अली शेर अंसारी, मसूद आलम सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।