Tribute to Dr K Kasturirangan Renowned ISRO Scientist and Education Policy Architect सभा आयोजित कर डॉ कस्तूरी को दी गई श्रद्धांजलि, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsTribute to Dr K Kasturirangan Renowned ISRO Scientist and Education Policy Architect

सभा आयोजित कर डॉ कस्तूरी को दी गई श्रद्धांजलि

फोटो संख्या दो: शनिवार को श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित प्राचार्य व अन्य शिक्षक बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल फरठिया में शनिवार को भारत के प्रख्यात अंतरिक्ष व

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSun, 4 May 2025 01:45 AM
share Share
Follow Us on
सभा आयोजित कर डॉ कस्तूरी को दी गई श्रद्धांजलि

गढ़वा, प्रतिनिधि। बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल फरठिया में शनिवार को भारत के प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक, शिक्षाविद् सह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मसौदा समिति के अध्यक्ष डॉ के कस्तूरी रंगन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए विशेष सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में प्राचार्य आसिस कुमार मंडल सहित सभी शिक्षकों ने बारी-बारी से उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। सभा में सभी शिक्षक और छात्रों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उसके बाद विद्यालय प्रांगण में प्राचार्य व छात्रों द्वारा विशेष हवन का आयोजन किया गया।

मौके पर प्राचार्य ने कहा कि डॉ रंगन न केवल भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के स्तंभ थे बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका योगदान अविस्मरणीय है। वह इसरो के अध्यक्ष रहते हुए भारत को अनेक सफल अंतरिक्ष अभियानों की ओर ले गए। उसके अतिरिक्त उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की रूपरेखा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस नीति में भारत की शिक्षा व्यवस्था को समग्र, लचीला और समकालीन बनाने के लिए जो दिशा तय की गई है, उसका श्रेय उनकी दूरदृष्टि और शिक्षण-प्रेम को जाता है। उनका जीवन विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। डॉ रंगन को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार ने पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण सम्मान से सम्मानित किया है। उन्होंने खगोल-विज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान, अंतरिक्ष उपयोग के क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में 200 से अधिक आलेख प्रकाशित किए हैं। साथ ही छह पुस्तकों को संपादित किया है। यह जानकारी स्कूल के मीडिया प्रभारी डॉ शंभु कुमार तिवारी ने दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।