Water Supply Crisis at Satbahini Waterfall Pilgrimage Site Due to Defunct Water Tank दो सालों से खराब पड़ा है जलमीनार, परेशानी, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsWater Supply Crisis at Satbahini Waterfall Pilgrimage Site Due to Defunct Water Tank

दो सालों से खराब पड़ा है जलमीनार, परेशानी

फ़ोटो कांडी एक-सतबहिनी झरना तीर्थ में दो वर्ष से खराब पड़ा जलमीनार। प्रखंड अंतर्गत सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर लगाया गया जलमीनार पिछले दो वर्षों से खराब

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSun, 13 April 2025 12:54 AM
share Share
Follow Us on
दो सालों से खराब पड़ा है जलमीनार, परेशानी

कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर लगाया गया जलमीनार पिछले दो वर्षों से खराब पड़ा हुआ है। उसे ठीक कराने की पहल किसी ने नहीं की। उक्त खराब जलमीनार प्राचीन हनुमान मंदिर से सटे नीम पेड़ के बगल में स्थित है। संबंधित विभाग को भी जलमीनार खराब होने की जानकारी पूर्व मुखिया मीना देवी ने दिया था। पूर्व मुखिया मीना देवी ने बताया कि उक्त जलमीनार खराब होने की जानकारी बीडीओ व वर्तमान मुखिया को भी दिया गया था। उसके बाद भी उसकी मरम्मती के लिए किसी ने कोई कदम नहीं उठाया गया। जलमीनार खराब होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सतबहिनी झरना तीर्थ का चाहरदीवारी निर्माण के दौरान यह जलमीनार खराब हुआ था। उक्त जलमीनार से सतबहिनी गांव के कुछ घरों में पाइपलाइन से पानी सप्लाई होता था। जलमीनार खराब होने से जलापूर्ति भी बंद हो गया है। अब गर्मी की तपिश भी बढ़ने लगी है। मालूम हो कि सतबहिनी झरना तीर्थ में प्रतिदिन पर्यटक यहां आते हैं। उन्हें पानी की जरूरत होती है। जलमीनार खराब होने के कारण स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों को भी परेशानी होती है। स्थानीय लोग अलग-अलग जगहों से पानी की व्यवस्था करते हैं। गर्मी को देखते हुए खराब पड़े जलमीनार को तत्काल दुरूस्त कराने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।