Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsJharkhand MLA Samir Kumar Mahanti Congratulates CM Hemant Soren on New Appointment
विधायक समीर मोहंती ने मुख्यमंत्री से की भेंट
चाकुलिया के विधायक समीर कुमार महंती ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा का केंद्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संगठन मजबूत हुआ है। विधायक ने कई...
Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाThu, 17 April 2025 05:59 AM

चाकुलिया। बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार महंती ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से शिष्टाचार भेंट की। विधायक ने मुख्यमंत्री सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा का केंद्रीय अध्यक्ष सर्व सम्मति से चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में संगठन निरंतर मजबूत हुआ है और जनसरोकारों की आवाज को नई दिशा मिली है। विधायक ने मुख्यमंत्री से कई पहलुओं पर बातचीत की। मौके पर विधायक के निजी सचिव विशाल बारीक भी मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।