Ram Navami Celebration in Kamdara Grand Procession and Peaceful Festivities कामडारा में रामनवमी पर पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के साथ किया प्रदर्शन, Ghumla Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsRam Navami Celebration in Kamdara Grand Procession and Peaceful Festivities

कामडारा में रामनवमी पर पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के साथ किया प्रदर्शन

कामडारा प्रखंड में रामनवमी का पर्व भक्तिभाव और शांति के साथ मनाया गया। भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के साथ कला का प्रदर्शन हुआ। विभिन्न स्थानों पर भक्तों के लिए पानी और...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाMon, 7 April 2025 12:35 AM
share Share
Follow Us on
कामडारा में रामनवमी पर पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के साथ किया प्रदर्शन

कामडारा । रामनवमी का पर्व कामडारा प्रखंड में भक्तिभाव और शांतिपूर्ण माहौल में धूमधाम से मनाया गया। कामडारा और पोकला में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, वहीं सालेगुटू गांव में मेला भी आयोजित किया गया। शोभायात्रा में पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के साथ लोगों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।महादेव मंडा टांड़ बजरंगबली मंदिर, हॉस्पिटल परिसर स्थित मंदिर समेत विभिन्न स्थलों पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। रामनवमी शोभायात्रा दोपहर दो बजे महादेव मंडा टांड़ से प्रारंभ होकर प्रिंस चौक होते हुए अस्पताल परिसर तक पहुंची। रामभक्तों के लिए विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों और पुलिस प्रशासन की ओर से पानी और शरबत की व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखा। बसिया अनुमंडल के एसडीओ समेत प्रखंड प्रशासन और समाजसेवियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन में यमुना प्रसाद, बबलू रजक, रंजन साहू, मुकेश साहू, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नरेश सिंह समेत अन्य लोग सक्रिय रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।