Severe Heatwave Strikes Godda Temperatures Reach 41 C भीषण गर्मी से जन जीवन अस्त-व्यस्त, Godda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGodda NewsSevere Heatwave Strikes Godda Temperatures Reach 41 C

भीषण गर्मी से जन जीवन अस्त-व्यस्त

गोड्डा में पिछले 3 दिनों से भयंकर गर्मी का प्रकोप है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 25.7 डिग्री है। कृषि मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में गर्मी और उमस बढ़ने की चेतावनी दी है। लोग घर से बाहर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोड्डाSat, 10 May 2025 04:11 AM
share Share
Follow Us on
भीषण गर्मी से जन जीवन अस्त-व्यस्त

गोड्डा। पिछले 3 दिनों से गोड्डा समेत आसपास के इलाके में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। लू और चिलचिलाती धूप में आम लोग काफी परेशान हैं। शुक्रवार को गोड्डा का अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री रहा। कृषि विज्ञान केंद्र गोड्डा के कृषि मौसम विशेषज्ञ रजनीश प्रसाद राजेश ने बताया कि आने वाले पांच दिनों तक क्षेत्र में गर्म और उमस भरे दिन के साथ-साथ उष्ण लहर (हीटवेव) चलने की संभावना है। इसके चलते लू की स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। गर्मी का कहर इस कदर है कि दिन में सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं।

आमतौर पर चहल-पहल से भरे रहने वाले बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। जो लोग जरूरी कामों से बाहर निकलते हैं, वे सिर ढककर, पानी की बोतल लेकर और चेहरे को कपड़े से ढककर ही निकल रहे हैं। खासकर दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों और छोटे दुकानदारों को इस भीषण गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केवीके ने किसान व आम लोगों को सलाह दी है कि वे दिन के 11 बजे से 4 बजे तक अनावश्यक घर से बाहर न निकलें, हल्के और सूती कपड़े पहनें, अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।