राज्य में बढ़ रही है अपराध की घटनाएं: अर्जुन मुंडा
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने जनता की अपेक्षाओं के अनुसार सरकार से वादों को पूरा करने की अपील की। मुंडा ने मंईयां सम्मान योजना का लाभ कुछ...

गिरिडीह, प्रतिनिधि। पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने कहा कि राज्य में अपराध की घटनाएं बढ़ रही है। जनता चाहती है कि कानून व्यवस्था ठीक रहे, अपराध कम हो। क्राइम की घटनाओं का पर्दाफाश हो। गलत धंधे में लिप्त लोगों का मनोबल नहीं बढ़े, लेकिन झारखंड में क्राइम में घटने की बजाय बढ़ता रही जा रहा है। उक्त बातें उन्होंने बुधवार को गिरिडीह परिसदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। अर्जुन मुंडा ने कहा कि जनता की आकांक्षा के अनुरूप राज्य की झामुमो, कांग्रेस व राजद की सरकार ने जो वादा किया है, उन वादों को सरकार पूरा करे। राज्य सरकार को यह बताना चाहिए कि वह कैसे अपने वादे को पूरा कर रही है।
राज्य सरकार अपना वादा पूरा नहीं कर पा रही है। अब जनता को आकलन करना चाहिए कि वह इस सरकार से धोखा खा रही है या नहीं। मुंडा ने कहा कि राज्य में मंईयां सम्मान योजना का लाभ कुछ को मिल रहा है और कुछ को नहीं मिल रहा है। जिन महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, उन तक इस योजना का लाभ पहुंचाया जाए। मंत्री हफीजुल हसन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मंत्री अनाप-शनाप बोल रहे हैं। मंत्रिमंडल के नेता को मंत्री के इस बयान पर संज्ञान लेने की जरूरत है। कहा कि संविधान देश के हरेक नागरिकों के लिए एक ग्रंथ है। वह संप्रदाय से ऊपर है। मंत्री के इस तरह के बयान से उनकी मन: स्थिति को समझा जा सकता है। मुर्शिदाबाद की घटना पर मुंडा ने कहा कि कानून व्यवस्था कायम करने में वहां की राज्य सरकार असफल हो रही है। वहां की जनता दहशत में हैं। उन्हें डराया जा रहा है। लिहाजा वेलोग सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं। भय के माहौल के कारण पलायन कर रहे है। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, प्रो. जयप्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, सुरेश साव, चुन्नूकांत, नवीन सिन्हा, सुभाषचंद्र सिन्हा आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।