अपहृता को बरामद कर ले गयी बांका पुलिस
बिहार की बांका पुलिस ने मार्च 2023 में अपहृत एक लड़की को गिरिडीह से बरामद किया है। लड़की अब शादीशुदा है और उसकी 15 दिन की एक बच्ची भी है। अपहृता को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर से बरामद किया गया।...

गिरिडीह, प्रतिनिधि। बिहार की बांका पुलिस साल 2023 के मार्च माह में अपहृत एक लड़की को गिरिडीह से बरामद किया है। अपहृता को बांका पुलिस ने मुफस्सिल पुलिस के सहयोग से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर से बरामद किया है। अपहृता बांका जिले के कल्याणपुर की रहनेवाली है। हालांकि अपहृता अब शादीशुदा है और उसे 15 दिन की एक बच्ची भी है। बांका पुलिस अपहृता के साथ उसके पति मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी शशि कुमार एवं 15 दिन के बच्ची को भी अपने साथ बुधवार को ले गयी। अपहृता तक बांका पुलिस को पहुंचने में लगभग दो साल का समय लग गया। इस संबंध में बांका थाना में कांड संख्या 176/23 दिनांक 25.03.2023 दर्ज है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।