देवरी में 71 प्रतिशत लोगों का ई केवाईसी अपलोड: एमओ
देवरी के 27 पंचायतों में 71 फीसदी कार्डधारियों का ऑनलाइन ई-केवाईसी कार्य पूर्ण हो चुका है। 1 लाख 68 हजार 889 कार्डधारियों में से 1 लाख 20 हजार 223 का ई-केवाईसी किया गया है। शेष 48 हजार 666 लोगों का...

देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के 27 पंचायतों में 71 फीसदी कार्डधारियों का ऑनलाइन ई-केवाईसी कार्य अपलोड करने का कार्य पूर्ण हो चुका है। बाकी बचे 29 फीसदी कार्डधारियों का भी युद्धस्तर पर ई-केवाईसी कार्य किया जा रहा है। देवरी के प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी कमला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देवरी प्रखण्ड में कुल 1 लाख 68 हजार 8 सौ 89 कार्डधारियों का ऑनलाइन ई-केवाईसी करने का लक्ष्य निर्धारित है। जिसमें वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर पीडीएस दुकानों में कैम्प लगाकर 1 लाख 20 हजार 2 सौ 23 लोगों का ऑनलाइन ई-केवाईसी कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बाकी बचे 48 हजार 6 सौ 66 लोगों का भी युद्धस्तर पर आनलाईन ई-केवाईसी कार्य अपलोड किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के सभी पंचायत प्रतिनिधियों एवं पीडीएस दुकानदारों को निर्धारित समय पर केवाईसी अपलोड करवाने में सहयोग करने की अपील की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।