उपसचिव ने बेंगाबाद आपूर्ति गोदाम का निरीक्षण किया
बेंगाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग के उपसचिव अरविंद कुमार सिंह ने आपूर्ति गोदाम का निरीक्षण किया। उनके साथ डीएसओ गुलाम समदानी और एमओ सुनील बास्के भी थे। निरीक्षण में गोदाम की व्यवस्था और अनाज भंडारण की...

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। खाद्य सुरक्षा विभाग के उपसचिव अरविंद कुमार सिंह ने बेंगाबाद आपूर्ति गोदाम का निरीक्षण किया। मौके पर डीएसओ गुलाम समदानी, एमओ सुनील बास्के भी मौजूद थे। उपसचिव सोमवार के लगभग साढ़े चार बजे बेंगाबाद आपूर्ति गोदाम पहुंचे थे। उनके आगमन पर एमओ ने गुलदस्ता भेंट देकर स्वागत किया। उपसचिव ने गोदाम की व्यवस्था और अनाज भंडारण की जांच की। जांच में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। गोदाम की व्यवस्था को देखकर वे काफी प्रभावित हुए। मौके पर डीएसओ, एमओ के अलावा गोदाम प्रबंधक डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष किशोर सिंह के अलावा कई अन्य लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।