Free Eye Check-Up Camp Inaugurated by MLA Kalpana Murmu Soren in Gandei कल्पना ने गांडेय में शंकर नेत्रालय के जांच शिविर का किया उदघाटन, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsFree Eye Check-Up Camp Inaugurated by MLA Kalpana Murmu Soren in Gandei

कल्पना ने गांडेय में शंकर नेत्रालय के जांच शिविर का किया उदघाटन

गांडेय सीएचसी परिसर में विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने शंकर नेत्रालय द्वारा आयोजित निःशुल्क जांच शिविर का उद्घाटन किया। यह शिविर 17 अप्रैल तक चलेगा और झारखंड के हर जिले में भविष्य में आयोजित किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहThu, 10 April 2025 04:59 AM
share Share
Follow Us on
कल्पना ने गांडेय में शंकर नेत्रालय के जांच शिविर का किया उदघाटन

गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय सीएचसी परिसर में बुधवार को गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने शंकर नेत्रालय की ओर से आयोजित निःशुल्क जांच शिविर का शुभारंभ फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित करके किया। विधायक सहित झामुमो के नेताओं को कार्यक्रम में पहुंचने पर जेएसएलपीएस की महिलाओं ने पारंपरिक पत्ते की टोपी पहनाकर व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। यह शिविर 17 अप्रैल तक चलेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि हम जिस चीज की कल्पना करते हैं उसे हम देखना चाहते हैं और नेत्र हमें वो चीज देखने में मदद करता है। विधायक ने कहा कि शंकर नेत्रालय और बोक्सा समाजसेवा का काम कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि व्यक्ति समाज के विकास में अपना योगदान कई तरह से देते हैं। बोक्सा और शंकर नेत्रालय नि:शुल्क आंखों का इलाज करके समाजसेवा कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि एक स्वस्थ और बेहतर शारारिक संरचना रहने के बाद ही मनुष्य अच्छी तरह से कार्य कर सकता है। गांडेय की जनता पूर्ण रुपेण स्वस्थ्य रहें। इसी उद्देश्य से गांडेय में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करना शुरू किया है।

उन्होंने कहा कि शंकर नेत्रालय और बोक्सा ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से यह झारखंड में पहला जांच शिविर है। यह जांच शिविर भविष्य में झारखंड के हर जिले में लगाया जाएगा। गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के अलावा गिरिडीह सिविल सर्जन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। सीएस ने गांडेय सीएचसी की विस्तृत जानकारी उपस्थित सदस्यों को दी। बोकारो ओल्ड जेवेरियन एलुमनी ट्रस्ट ( बोक्सा) के अरविंद चोपड़ा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोक्सा ट्रस्ट की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम को गिरिडीह डीडीसी स्मृता कुमारी ने भी संबोधित किया।

इस दौरान गांडेय विधायक ने सीएचसी परिसर में पौधारोपण कर सीएचसी भवन का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में विधायक के अलावा झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा, यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रेखा झा, डीपीएम प्रतिमा कुमारी, गांडेय बीडीओ निसात अंजुम, सीओ मो. हुसैन, इंस्पेक्टर कमाल खान, थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अबु कासिफ हसन, झामुमो नेता महालाल सोरेन, चांदमल मरांडी, मो. शब्बीर, उपाध्यक्ष महालाल सोरेन, जिला परिषद सदस्य हेगामुनि मुर्मू, गोपीन मुर्मू सहित अगल - बगल गांव के सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।