Gang Rape Incident in Giridih 20-Year-Old Victim Assaulted by Local Youth युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsGang Rape Incident in Giridih 20-Year-Old Victim Assaulted by Local Youth

युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। 20 वर्षीय युवती के साथ उसके गांव के युवक द्वारा 25 अप्रैल की रात दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहTue, 29 April 2025 05:39 AM
share Share
Follow Us on
युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह। पचंबा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है। 20 वर्षीया युवती के साथ दुष्कर्म उसके गांव के ही युवक द्वारा किया गया है। दुष्कर्म की यह वारदात 25 अप्रैल रात की है। इस संबंध में पीड़िता की शिकायत पर पचंबा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पचंबा पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी राजा बाबू उर्फ बाबूचन्द तुरी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सोमवार को पचंबा पुलिस ने आरोपी राजा बाबू को अदालत में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने इसकी पुष्टि की है। पीड़िता ने थाना में दर्ज शिकायत में कहा है कि 25 अप्रैल की रात खाना खाकर सभी सोने चले गये। वह छत पर सोने चली गई जबकि उसकी मां नीचे ही घर के अंदर सोई थी। इसी बीच रात लगभग ढाई बजे राजा बाबू उसकी छत पर आ गया और उसका मुंह दबा दिया तथा जबरन उसके साथ बलात्कार किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।