Ram Navami Celebrated Peacefully in Giridih Police Officers Honored रामनवमी पर उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsRam Navami Celebrated Peacefully in Giridih Police Officers Honored

रामनवमी पर उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित

गिरिडीह में इस साल रामनवमी पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो विनीता कुमारी ने थाना प्रभारियों को सम्मानित किया। उन्होंने प्रशासन और समाज के सहयोग से...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहFri, 11 April 2025 05:34 AM
share Share
Follow Us on
रामनवमी पर उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित

गिरिडीह। रामनवमी पर्व इस साल शहर में शांति, सौहार्द और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सौहादपूर्ण वातावरण में रामनवमी संपन्न होने पर उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर, मुफस्सिल व पचंबा थाना प्रभारी को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो विनीता कुमारी ने गुरुवार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया है। भाजपा नेत्री प्रो विनीता कुमारी, विहिप के पवन कंधवे, भाजपा नगर मंत्री समीर दीप, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह एवं अमित आर्या ने नगर थाना प्रभारी शैलेश कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो एवं पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रो विनीता ने समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उक्त थाना प्रभारियों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं समाज के लोग मिलकर ही किसी आयोजन को सफल और शांतिपूर्ण बना सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।