ड्राइवर की मौत पर संघ के सदस्यों ने बंधाया ढाढस
गावां थाना क्षेत्र के गदर निवासी ट्रक चालक उमेश यादव की पिछले शनिवार को ओडिशा में मौत हो गई। उनका शव बुधवार को गांव लाया गया। ऑल ड्राइवर कल्याण संघ के सदस्यों ने परिजनों को ढाढस बंधाया और आर्थिक...

गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के गदर निवासी उमेश यादव का पिछले शनिवार को ओडिशा के केंजोर जिला में मौत हो गई। बुधवार को उसका शव गांव पहुंचा। मृतक ट्रक चालक था। वह पूना-कोलकाता के बीच ट्रक चलाता था। इधर घटना की सूचना पर ऑल ड्राइवर कल्याण संघ गावां के सदस्यों ने उनके घर पहुंचकर परिजनों को ढाढस बंधाया। साथ ही हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। संघ के प्रदेश सचिव दिलीप यादव ने कहा कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली है तो संगठन के लोग एक्टिव हो हुए और कंपनी से बात कर उसका शव घर लाया गया। कहा कि जल्द ही संगठन की ओर से आर्थिक सहयोग किया जायेगा। मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश कुमार सिंह, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह, झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन योगी, जाहिद अंसारी, अनिल यादव, प्रकाश कुमार, कैलाश यादव, अर्जुन शर्मा, अरुण यादव, अनिल कुमार, अभिमन्यु सुधीर, सुरेंद्र राम आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।