भगवान श्री चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव धूमधाम से सम्पन्न
भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव को कायस्थ समाज ने 04 मई को हज़ारीबाग में धूमधाम से मनाया। यह आयोजन छठ तालाब स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में हुआ, जहां भव्य पूजा, हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। इस...

हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव को कायस्थ समाज ने 04 मई को धूमधाम से मनाया। यह आयोजन छठ तालाब स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में हुआ। जहां भव्य पूजा, हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। जिसे समाज के सभी वर्गों के बीच बांटा गया। इस आयोजन में भगवान श्री चित्रगुप्त के पूरे परिवार की मूर्तियों की ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार विधिपूर्वक पूजा अर्चना की। इसमें भगवान चित्रगुप्त के साथ-साथ माता दुर्गा, दो माताएं और 12 बेटों की मूर्तियों की पूजा की गई। हज़ारीबाग के सदर विधयाक प्रदीप प्रसाद ने श्री चित्रगुप्त मंदिर छठ तालाब में भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रकटोत्सव में शामिल शामिल होते हुए उन्होंने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी के चरणों में उपस्थित होकर आत्मिक संतोष और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति हुई।
कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी सांस्कृतिक विरासत और लोकसंस्कारों को नई ऊर्जा मिलती है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि यह पुण्य अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। इस अवसर पे मंदिर के वरिष्ठ सदस्य अनुपम सिन्हा ने इस आयोजन की सफलता के लिए सभी समाजिक कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने सभी से इस परंपरा को आगे बढ़ाने की अपील की।कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी आरके पाण्डेय, अनुपम सिन्हा, राज प्रकाश, विभूति नारायण सिन्हा, संजीव कुमार बॉबी, प्रभात प्रधान, सुनील श्रीवास्तव, अनुज सिन्हा, आशीष सिन्हा, बापी करण, दीप प्रकाश नारायण, सुभम प्रकाश, सुमित प्रकाश बीटू, विवेक प्रकाश, शशिकांत सहित समाज के सभी गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।