Khadi Gram Udyog Sangh Elects New Leadership in Hazaribagh खादी ग्राम उद्योग संघ का अभय बने अध्यक्ष, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsKhadi Gram Udyog Sangh Elects New Leadership in Hazaribagh

खादी ग्राम उद्योग संघ का अभय बने अध्यक्ष

हजारीबाग खादी ग्राम उद्योग संघ की नियामक मंडल की बैठक में अभय कुमार चौधरी को अध्यक्ष और रामप्रवेश ठाकुर को मंत्री चुना गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि खादी को जन जन तक पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है,...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागTue, 15 April 2025 06:56 PM
share Share
Follow Us on
खादी ग्राम उद्योग संघ का अभय बने अध्यक्ष

हजारीबाग। हजारीबाग खादी ग्राम उद्योग संघ केंद्रीय कार्यालय में नियामक मंडल की बैठक शनिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें अगले तीन वर्षों के लिए नियामक मंडल के सदस्यों द्वारा अध्यक्ष और मंत्री का चयन किया गया। अभय कुमार चौधरी को अध्यक्ष एवं रामप्रवेश ठाकुर को मंत्री बनाया गया। इस मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि संस्था को मजबूत करते हुए राष्ट्र सेवा एवं खादी को जन जन तक पहुंचाना मुख्य उद्देश्य होगा। नवनिर्वाचित मंत्री ने कहा कि कतीन और बुनकर को प्रोत्साहित कर रोजगार उपलब्ध कराना हमारा मुख्य उद्देश्य होगा। मौके पर सुदेश कुमार चंद्रवंशी, पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार पांडेय, भीम पंडित, डॉ बी के सिंह, शशि शेखर सिंह, मुकुल कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार पाठक, शंभू शर्मा, श्रीमती माधवी रखित आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।