बरकट्ठा: झुरझुरी में यज्ञ के शोभायात्रा विवाद में दो लोग गिरफ्तार
बरकट्ठा के झुरझुरी में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्री शतचंडी सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के शोभायात्रा के दौरान पथराव और विवाद हुआ। पुलिस ने मो सत्तार अंसारी और अरुण कुमार मेहता को गिरफ्तार...

बरकट्ठा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के झुरझुरी में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्री शतचंडी सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के शोभायात्रा में पथराव और विवाद के मामले में पुलिस ने दो लोंगो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मो सत्तार अंसारी और अरुण कुमार मेहता को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने दर्ज मामले में एक पक्ष के 22 और दूसरे पक्ष के 21 लोंगो को नामजद समेत तीन से चार सौ लोंगो को अज्ञात आरोपी बनाया है। मामला दर्ज होने के बाद एक पक्ष के कई लोग फरार बताये जा रहे हैं। मामला दर्ज के बाद लोग गिरफ्तारी के भय से डरे सहमे हैं। थानाप्रभारी राजेश भोक्ता ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी तेज की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।