Brutal Attack in Golmuri Chicken Shop Owner Assaults Three Including Women टिनप्लेट बाजार में छेड़खानी का विरोध करने पर चापड़ से किया हमला, तीन घायल, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsBrutal Attack in Golmuri Chicken Shop Owner Assaults Three Including Women

टिनप्लेट बाजार में छेड़खानी का विरोध करने पर चापड़ से किया हमला, तीन घायल

गोलमुरी के टिनप्लेट बाजार में एक मुर्गा दुकान संचालक ने रविवार सुबह दो महिलाओं सहित तीन लोगों पर चापड़ से हमला किया। घायल महिलाओं का नाम अनीता सरदार और ललिता सिंह है। पुलिस ने आरोपी संतोष चौधरी को...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 3 March 2025 06:11 PM
share Share
Follow Us on
टिनप्लेट बाजार में छेड़खानी का विरोध करने पर चापड़ से किया हमला, तीन घायल

गोलमुरी के टिनप्लेट बाजार में मुर्गा दुकान संचालक ने रविवार सुबह 11 बजे दो महिलाओं सहित तीन लोगों पर चापड़ से हमला कर घायल कर दिया। तीनों को इलाज के लिए टिनप्लेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिलाओं का नाम अनीता सरदार, ललिता सिंह उर्फ संगीता देवी (दोनों निवासी बिरसानगर जोन नंबर 7) है। इनके अलावा शिवा वर्मा निवासी रामदेव बगान भी घायल हो गया। हमले में आरोपी सूरज चौधरी और उसके पिता संतोष चौधरी को बनाया गया है। पुलिस ने सूरज के पिता संतोष को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक केस अनीता सरदार ने दर्ज कराया है। प्राथमिकी के अनुसार, अनीता अपनी सहेली संगीता के साथ कचरा चुनती है। इसी सिलसिले में वह टिनप्लेट बाजार गई थी। बाजार में संतोष चौधरी की मुर्गा की दुकान है। वह अक्सर दोनों के साथ छेड़खानी करता था। रविवार सुबह 11 बजे अनीता और संगीता जा रही थीं तो उसने छेड़खानी कर दी। इसके बाद उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। जब दोनों ने इसका विरोध किया तो उनपर चापड़ से हमला कर दिया। यही नहीं, दोनों के कपड़े भी फाड़ दिए। बीचबचाव करने के लिए जब शिवा शर्मा आया तो उसपर भी चापड़ से हमला कर उसके गले से सोने की चेन छीन ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और संतोष चौधरी को हिरासत में ले लिया और घायलों को इलाज के लिए टिनप्लेट अस्पताल पहुंचाया। गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि संतोष द्वारा संगीता के साथ अक्सर छेड़खानी की जाती थी। संगीता ने इसका विरोध किया तो संतोष और उसके बेटे ने हमला कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।